विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहेलियों ने हॉस्टल में इंजीनियरिंग छात्रा को मृत देखा तो उड़ गए होश

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 30 Oct 2017 12:47 PM (IST)Updated: Mon, 30 Oct 2017 03:30 PM (IST)

अाइइटी भद्दल के हॉस्टल में हरिद्वार की एक छात्रा रीतिका मलिक का शव बरामद हुआ है। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सहेलियों ने हॉस्टल में इंजीनियरिंग छात्रा को मृत देखा तो उड़ गए होश
सहेलियों ने हॉस्टल में इंजीनियरिंग छात्रा को मृत देखा तो उड़ गए होश

जेएनएन, रोपड़। भद्दल स्थित इंस्टीट्यूट अॉफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आइईटी) के हॉस्टल में सोमवार सुबह एक इंजीनियरिंग संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा मृत मिली। मृतक छात्रा रितिका मलिक हरिद्वार की रहने वाली थी। छात्रा की स्वाभाविक मौत हुई या उसकी हत्या हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है।

सोमवार सुबह जब रितिका की सहेलियों ने उसके कमरे में हलचल नहीं देखी तो वे अंदर दाखिल हुई। वहां उन्होंने उसे बेसुध अवस्था में देखा। उन्होंने उसे हिलाया लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। मामले की सूचना प्रबंधन को दी गई, तब पता चला कि लड़की की मौत हो चुकी है।

पंजाब की अपराध संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रबंधक ने हरिद्वार में रहने वाले उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं, प्रबंधन ने हॉस्टल में मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। मामले को लेकर पुलिस लड़की की सहेलियों से भी पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ेंः पुलिसकर्मी को नशा तस्कर तस्कर उठा ले गया अपने साथ, जमकर की मारपीट