Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवती से बोली सहेली- चल मेरेे साथ, हवेली में ले जाकर दरवाजा बंद कर युवक से करवाया दुष्कर्म

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Fri, 10 Jul 2020 03:20 PM (IST)

    एक युवती को सहेली ने अपने घर पर बुलाया और फिर उसेे साथ ले गई। हवेली पर ले जाकर सहेली ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और अंदर युवक उससे दुष्कर्म करता रहा।

    युवती से बोली सहेली- चल मेरेे साथ, हवेली में ले जाकर दरवाजा बंद कर युवक से करवाया दुष्कर्म

    जेएनएन, गुरदासपुर। एक युवती को उसकी सहेली ही दगा दे गई। युवती को सहेली ने कहा कि उसे उससे कुछ काम है। वह उसके घर पर आ जाए। इस पर युवती उसके घर चली गई। घर पहुंचने के बाद सहेली ने कहा कि वह उसके साथ चले। युुुुुवती उसके साथ गई तो वह उसे एक घर में ले गई। जहां एक युवक मौजूद था। वहां युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस में दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को दी शिकायत थाना तिब्बड़ क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि उसके गांव में ही उसकी सहेली रहती है। वह अक्सर उसके घर जाया करती है। दोनों की काफी पुरानी जान पहचान है। एक दिन उसकी सहेली कहा कि उसे उससे कुछ काम है। वह उसके घर पर आ जाए। इस पर वह सहेली के घर चली गई। कुछ देर वह घर पर रहे। इसके बाद अचानक सहेली ने कहा कि वह उसके साथ चले। इस पर वह सहमत हो गई, लेकिन उसे यह जरा भी आभास नहीं था कि उसकी सहेली की मंशा क्या है। 

    युवती के मुताबिक सहेली उसे एक हवेली के पास ले गई। वहां एक युवक खड़ा था। अभी वह कुछ समझ पाती कि युवक ने अचानक उसे अपनी ओर खींच लिया और जबरन हवेली के अंदर ले गया। वहीं, सहेली ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद युवक उससे अश्लील हरकतें करने लगा। उसने विरोध किया तो युवक ने उसका मुंह बंद कर दिया। युवक ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। 

    घटना के बाद युवती ने मामले की शिकायत थाना तिब्बड़ पुलिस में की है। थाना तिब्बड़ पुलिस ने महिला सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह को घटना की जांच सौंपी है। युवती का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने जांच के दौरान लड़की की सहेली के खिलाफ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने में आरोपित का साथ देने व मुख्य आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें: पिता के पास आकर बोला बेटा- मैंने व पत्नी ने जहर खा लिया, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

    यह भी पढ़ें: परवरिश मामले में हाई कोर्ट ने कहा- ऑस्ट्रेलिया में पैदा बच्चे को भारत में दादा-दादी के पास रखना क्रूरता नहीं

    यह भी पढ़ें: श्रमिकों के लिए अच्छी खबर, फैक्टरियों में मिलेगी आवास की भी सुविधा, PSIEC ने दी मंजूरी