विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सज्‍जन ने चंडीगढ़ में कनाडा के महावाणिज्‍य दूतावास कार्यालय का किया शुभारंभ

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 21 Apr 2017 12:59 PM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 03:10 PM (IST)

कनाडा के रक्षामंत्री हरजीत सिंह सज्‍जन ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में कनाडा के महावाणिज्‍य दूतावास के कार्यालय का उद्घाटन किया।

सज्‍जन ने चंडीगढ़ में कनाडा के महावाणिज्‍य दूतावास कार्यालय का किया शुभारंभ
सज्‍जन ने चंडीगढ़ में कनाडा के महावाणिज्‍य दूतावास कार्यालय का किया शुभारंभ

जेएनएन, चंडीगढ़। कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्जन शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचे। उन्‍होंने यहां कनाडा के महावाणिज्य दूतावास के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्‍होंने कहा कि इससे पंजाब एवं कनाडा के बीच व्‍यापारिक रिश्‍ते और मजबूत होंगे।

कनाडा का चंडीगढ़ में महावाणिज्य दूतावास का नया कार्यालय एलांते मॉल में खुला है। इससे पहले यह कार्यालय सेक्‍टर-17 में था। इस मौके पर भारत में कनाडाई दूतावास और महावाणिज्य दूतावास के चंडीगढ़ कार्यालय के अधिकारी व पंजाब के कई अधिकारी मौजूद थे। बाद में सज्‍जन ने हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल से मुल‍ाकात की। दोनाें के बीच चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बातची हुई। इस मौके पर मनाेहर लाल ने सज्‍जन को स्‍मृति चिह्न भेंट किए।

यह भी पढ़ें: कनाडा के रक्षा मंत्री के स्वागत में कट्टरपंथियों व एसजीपीसी टास्क फोर्स में हाथापाई

चंडीगढ़ में कनाडा के महावाणिज्‍य दूतावास के कार्यालय का उद्घाटन करते हरजीत सिंह सज्‍जन।

पैतृक गांव में घर पहुंचे और माता-पिता का आर्शीवाद लिया

इससे पहले सज्‍जन वीरवार को हा‍ेशियारपुर में अपने पैतृक गांव बंबेली पहुंचे और अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया। गांववासियों ने उनका उनके पैतृक आवास पर भव्य स्वागत किया। सज्जन ने माता-पिता से आशीर्वाद लिया। वह सबसे पहले गांव के गुरुद्वारा पहुंचे और वहां माथा टेका। वहां उनके पिता कुंदन सिंह और माता सहित अन्य पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित थे। गांव के लोगों ने गुरुद्वारा साहिब में सज्जन के स्वागत में कार्यक्रम की तैयारी की थी,लेकिन सुरक्षा कारणों से सज्‍ज्‍न नहीं पहुंचे। उसके बाद हरजीत सिंह और माता-पिता भी घर की तरफ रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: कनाडा के रक्षामंत्री का पंजाब दौरा, विशेष अौर बेसहारा बच्‍चों से मिले सज्‍जन

बंबेली में अपने घर पर माता-पिता के साथ कनाडा के रक्षामंत्री हरजीत सिंह सज्‍जन।

गांववासियों सहित इलाके के लोग बड़ी संख्या में गुरुद्वारा साहिब इकट्ठा हुए थे, लेकिन हरजीत सिंह उनको बिना मिले ही वहां से चले गए। कांग्रेस की तरफ से वहां कोई नहीं पहुंचा, जबकि शिअद की तरफ से पूर्व कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल और आम आदमी पार्टी की तरफ से हलके से चुनाव लड़ चुके रमन कुमार पहुंचे थे। वे भी सज्जन से नहीं मिल सके।

यह भी पढ़ें: कनाडा के रक्षामंत्री सज्‍जन ने श्री दरबार स‍ाहिब में माथा टेका, सिरोपा से सम्‍मानित

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल कनाडा के रक्षामंत्री हरजीत सिंह सज्‍जन को सम्‍मानित करते हुए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।