विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिलायंस देगा पंजाब के सरकारी स्कूलों व अस्पतालों में मुफ्त वाईफाई

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Wed, 12 Apr 2017 09:28 AM (IST)Updated: Wed, 12 Apr 2017 09:36 AM (IST)

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुंबई में रिलायंस के एमडी मुकेश अंबानी से मुलाकात की। इस दौरान अंबानी ने पंजाब में कई योजनाएं लागू करने की बात कही।

रिलायंस देगा पंजाब के सरकारी स्कूलों व अस्पतालों में मुफ्त वाईफाई
रिलायंस देगा पंजाब के सरकारी स्कूलों व अस्पतालों में मुफ्त वाईफाई

जेएनएन, चंडीगढ़। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन व एमडी मुकेश अंबानी ने पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों व सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वाईफाई सेवा देने की घोषणा की है। यही नहीं, रिलायंस टोक्यो ओलंपिक के लिए पंजाब के खिलाडिय़ों को विशेष ट्रेनिंग भी देगा। मुकेश अंबानी ने यह आश्वासन मंगलवार को वित्तमंत्री मनप्रीत बादल और पावर मंत्री राणा गुरजीत सिंह के नेतृत्व में मिले शिष्टमंडल को दिया। इस बैठक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने पैर के दर्द के कारण शामिल नहीं हो पाए। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।

पंजाब के मंत्रियों के साथ मुलाकात के दौरान मुकेश अंबानी ने किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी व नौजवानों के लिए रोजगार के मौके पैदा करने पर जोर दिया। उन्होंने सरकारी स्कूलों व अस्पतालों में मुफ्त वाईफाई देने का भरोसा भी दिया। पंजाब और रिलायंस में ऊर्जा क्षेत्र में उद्यम करने पर भी सहमति बनी। रिलायंस ने खेल के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अपनी सहमती दी। साथ ही कंपनी के निदेशक व कार्यकारी उप प्रधान शैलेंदर एन राय ने पंजाब में बुनियादी ढांचे प्रोजेक्टों में निवेश करने की भी इच्छा व्यक्त की।

हिंदूजा ग्रुप ने ऊर्जा विकास में दिखाई दिलचस्पी

हिंदूजा ग्रुप के सोम अशोक हिंदूजा ने नौजवानों को हुनरमंद बनाने के लिए नई उद्योग ऊर्जा विकास के लिए दिलचस्पी दिखाई। वित्तमंत्री मनप्रीत बादल की ओर से  पंजाब में ट्रकों का उत्पादन केंद्र स्थापित करने की अपील की, जिस पर ङ्क्षहदूजा ने कहा कि कंपनी रक्षा से संबंधित गाडिय़ों में विस्तार करने का विचार कर रही है। ऐसे में वह पंजाब में इसकी संभावनाओं को भी तलाशेंगे।

वहीं, वित्तमंत्री ने ट्रैक्टरों व अन्य गाडिय़ों के डीजल की खपत में सुधार लाने के लिए कंपनी को अपील की, ताकि किसानों का खर्च घट सके। वहीं, इन महत्वपूर्ण बैठकों में मुख्यमंत्री कैप्टन अमङ्क्षरदर सिंह शामिल नहीं हो सके। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने बताया कि विधान सभा चुनाव के दौरान उनके पांव में आई मोच का दर्द बढ़ गया। इस वजह से उन्हें डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी। हालांकि कैप्टन ने इससे पहले कई ग्र्रुप के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी।

शाम को हुए विचार विमर्श के दौरान प्रसिद्ध उद्योगपतियों ने पंजाब में निवेश की संभावनाएं ढूढने संबंधी चर्चा की।  इस दौरान एचडीएफसी बैंक के प्रंबधकीय निदेशक आदित्य पुरी, बांबेडाइंग के प्रबंधकीय निदेशक नैस वाडिया, जॉनसीन इंडिया (जेएंडजे) के प्रबंधकीय निदशेक संजीव नवनगुल, एमएसडी फार्मास्यूटीकल  प्राइवेट लि. के प्रंबधकीय निदेशक विवेक के कामथ, वीडियोकॉन के डायरेक्टर अनिरुद्ध धूत, मुंबई एगलज के सीईओ चंदन जाफरी, कनसई नैरोलेक पेंट्ज के प्रंबधकीय निदेशक एचएम भरूका और माया डिजिटल स्टूडियो के केतन मेहता व दीपा साही, जैन इरीगेशन के अनिल जैन और अडानी ग्रुप के प्रणव अडानी शामिल थे।

यह भी पढ़ें: पंजाब में सरपंच बनने के लिए शिक्षा की शर्त अनिवार्य करने की तैयारी


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।