विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम रहीम के रिश्तेदार बोले, जो भी डेरे के खिलाफ बोलता..उसे ठिकाने लगा दिया जाता था

By Ankit KumarEdited By:
Published: Tue, 29 Aug 2017 09:01 PM (IST)

राम रहीम के समधी हरमिंदर सिंह जस्सी के भांजे भूपिंदर सिंह ने डेरा प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ...और पढ़ें

राम रहीम के रिश्तेदार बोले, जो भी डेरे के खिलाफ बोलता..उसे ठिकाने लगा दिया जाता था
राम रहीम के रिश्तेदार बोले, जो भी डेरे के खिलाफ बोलता..उसे ठिकाने लगा दिया जाता था

जेएनएन, चंडीगढ़। कांग्रेस नेता व डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के समधी हरमिंदर सिंह जस्सी के भांजे भूपिंदर सिंह ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर डेरा प्रबंधन पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जो भी डेरे के खिलाफ मुंह खोलता था, उसे ठिकाने लगा दिया जाता था।

उन्होंने आरोप लगाया कि जस्सी को राम रहीम की करतूतों के बारे में सारी जानकारी थीं। विरोध करने वालों को जस्सी चुप करवा देते थे। उन्होंने कहा कि डेरा की गुफा में साध्वियों के साथ दुष्कर्म के आरोप सही हैं। डेरे के खिलाफ मुंह खोलने वालों को डेरे के खास सेवादार ठिकाने लगा दिया करते थे।

यह भी पढ़ें: हरमन ने अर्जुन पुरस्कार से बढ़ाया गौरव, खुशी से छलकी परिजनों की आंखें

भूपिंदर सिंह ने कहा कि उनकी चचेरी बहन कुसुमजीत कौर की शादी राम रहीम के बेटे के साथ हुई है। उन्हें डेरा परिसर में ही 10 एकड़ की आलीशान कोठी दी गई है। कुसुमजीत से किसी को बात नहीं करने दी जाती।

500 से 5000 रुपये में बिकती थी राम रहीम की फोटो

भूपिंदर ने आरोप लगाया कि राम रहीम अपनी एक दर्जन फैक्ट्रियों में तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों से मोटी कमाई करता था। राम रहीम की फोटो 500 से 5000 रुपये में बेची जाती थीं।

ग्रीन फौज में 14000 जवान

भूपिंदर के अनुसार डेरा प्रमुख की ग्रीन फौज में 14000 जवान थे। भूपिंदर भी 2011 तक डेरा जाते थे। 25 अगस्त को जब राम रहीम को दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया गया, तो उसी रात बठिंडा स्थित उनके घर पर डेरा समर्थकों ने हमला किया। इसकी एफआइआर भी बठिंडा पुलिस को करवाई गई है। भूपिंदर सिंह ने हनीप्रीत व राम रहीम के बाप-बेटी के रिश्तों पर भी सवाल उठाए। 

यह भी पढ़ें: हमें आलोचना स्वीकार, लेकिन दबाव स्वीकार नहीं : हाईकोर्ट

भूपिंदर ने जताई थी टिकट की दावेदारी

भूपिंदर सिंह विधानसभा चुनाव में जस्सी के स्थान पर कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे। उनकी मां व जस्सी की बहन ने इस मामले को लेकर जस्सी के आवास के बाहर धरना भी दिया था। इन आरोपों पर जस्सी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद था।