विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्‍तान के अफजल ने लहराया तिरंगा, कहा- बढ़े भारत की शान

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 03 Oct 2016 10:27 AM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2016 04:02 PM (IST)

पाकिस्‍तान की नफरत फैलाने के बावजूद वहां के नागरिक भारत आते हैं तो यहां के मुरीद हो जाते हैं। चंडीगढ़ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, चंडीगढ़। पाकिस्तान अपने नागरिकों में भारत के खिलाफ नफरत के बीज बोता रहा है, लेकिन वहां के लाेग जब भारत आते हैं ताे यहां मिला प्यार उन्हें अभिभूत कर देता है। ऐसा ही उदाहरण चंडीगढ़ देखने को मिला। भारत आए पाकिस्तान के एनजीओ संचालक और समाजसेवी अफजल रहीम ने चंडीगढ़ में तिरंगा लहराकर शांति व भाईचारे का संदेश दिया। इतना ही नहीं अफजल ने कहा, भारत की शान बरकरार रहे और यह लगातार बढ़े।

उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक भले अपने मनसूबे साधने के लिए युद्ध में यकीन रखते हों, लेकिन दोनों देशों की आवाम केवल अमन चाहती है। उन्होंने 11वें ग्लोबल यूथ पीस फेस्ट-2016 के समापन अवसर पर कहा कि भारत में जो प्यार और सम्मान मिलता है उसको लफ्जाें में बयां नहीं किया जा सकता है।

पढ़ें : दीनानगर के पास घुसपैठ की कोशिश, बीएसएफ जवानों की फायरिंग के बाद भागे

अफजल बोले, भारत की शान बने रहे

11वें ग्लोबल यूथ पीस फेस्ट-2016 अंतिम दिन आयोजित समारोह में सभी देशों के प्रतिनिधियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पाकिस्तान के अफजल रहीम अपने रोक नहीं पाए और हाथ में तिरंगा लेकर लहराने लगे। वह कह उठे भारत की शान हमेशा बढ़ती रहे।


पढ़ें : वाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी में पाकिस्तानी दर्शकों ने फेंके पत्थर, भारत विरोधी नारेबाजी

उन्होंने कहा कि जैसे पाकिस्तान पाक की शान है वैसे ही भारत की शान भी बनी रहे। उन्होंने कहा कि हर देशवासी अपने देश से प्रेम करता है, अपने देश प्रेम में आकर किसी दूसरे का निरादर नहीं किया जा सकता है।

फेस्ट में इन देशों के शिष्टमंडल हुए शामिल

ब्राजील, नेपाल, पाकिस्तान, फिजी, भूटान, इंडोनेशिया, यूगांडा, फिलीपींस, फ्रांस, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, इटली, मलेशिया, मॉरीशस, लीबिया , साइरस , सेनेगल, जाम्बिया, ताइवान, जिम्बाववे, , अफगानिस्तान, अल्बेनिया और केन्या के श्ािष्टमंडलों ने शिरकत की।