विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मिशन फतेह' गीत में अमिताभ बच्चन, कपिल, सोनू सूद, करीना सहित कई दिग्गजों ने दिया संदेश

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Wed, 03 Jun 2020 01:26 PM (IST)

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मिशन फतेह गीत लांच किया है। इसमें अमिताभ बच्चन सोनू सूद कपिल देव मिल्खा सिंह करीना कपूर गुरदास मान सहित कई दिग्गजों ने संदेश दिया है।

'मिशन फतेह' गीत में अमिताभ बच्चन, कपिल, सोनू सूद, करीना सहित कई दिग्गजों ने दिया संदेश
'मिशन फतेह' गीत में अमिताभ बच्चन, कपिल, सोनू सूद, करीना सहित कई दिग्गजों ने दिया संदेश

जेएनएन, चंडीगढ़। कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 'मिशन फतेह' गीत लांच किया गया। इस गीत में अभिनेता अमिताभ बच्चन सहित कपिल देव, मिल्खा सिंह, करीना कपूर, गुरदास मान, हरभजन सिंह आदि ने संदेश दिया है। सिनेमा व खेल जगत से जुड़ी शख्सियतों ने कोरोना वायरस को हराने और पंजाब को बचाने के लिए संकल्प और अनुशासन पर जोर दिया है।

गीत में सोनू सूद के साथ-साथ पंजाब पुलिस के एएसआइ हरजीत सिंह और टिकटॉक स्टार नूर भी शामिल हैं। पंजाबी म्यूजिक डायरेक्टर और गायक बी. पराक ने गीत गाया है। गीत में सोहा अली ख़ान, रणदीप हुड्डा, गिप्पी ग्रेवाल, एमी विर्क, जैज़ी बी, पम्मी बाई आदि ने भी संदेश दिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया यह गीत शारीरिक दूरी बनाए रखने, बाहर जाते समय मास्क पहनने और नियमित तौर पर हाथ धोने का संदेश देने के लिए बेहतरीन पहल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अभी तक ख़त्म नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से जागरूक रहने और शारीरिक दूरी के सभी नियमों का पालन करने की अपील की। आने वाले दिनों में पंजाब सरकार के अलग-अलग विभाग मिशन फतेह के अंतर्गत लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए काम करेंगे। हरेक को बताएंगे कि वे अपनी और अपने परिवार की कोरोना से रक्षा के लिए अपनी जीवन शैली में छोटे-छोटे जरूरी बदलाव करें।

यह भी पढ़ें: Lockdown में फरीदाबाद में Love Marriage करने पर हो गई FIR, हाई कोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें: छोटी बेटी के हाथ पीले किए, तो बड़ी का मिटा सिंदूर, गम में बदला खुशियां का माहौल

यह भी पढ़ें: अच्छी खबर... CSIO ने तैयार किया खास पोर्टेबल वेंटीलेटर, कीमत 20 से 25 हजार

यह भी पढ़ें: पीटीआइ पर फिर यू-टर्न, हरियाणा में 1983 शारीरिक शिक्षकों को नौकरी से निकाला गया