विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल देव के स्कूल से निकला एक और तेज गेंदबाज, चंडीगढ़ डीएवी ने दिए हैं युवी, चेतन शर्मा जैसे दिग्गज क्रिकेटर

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 22 Feb 2021 10:05 AM (IST)

चंडीगढ़ का डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 खिलाड़ियों की खान है। यहां से कपिल देव चेतन शर्मा युवराज सिंह ...और पढ़ें

नैट पर प्रैक्टिस करते वैभव शर्मा ।
नैट पर प्रैक्टिस करते वैभव शर्मा ।

चंडीगढ़ [विकास शर्मा]। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-8 की क्रिकेट जगत को बड़ी देन है। इस स्कूल ने वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव, सिक्सर किंग युवराज सिंह, योगराज सिंह, चेतन शर्मा, दिनेश मोंगिया, अशोक मल्होत्रा और वीआरवी सिंह जैसे इंटरनेशनल स्तर के क्रिकेटर देश को दिए हैं। इसी स्कूल के  क्रिकेटर वैभव शर्मा अब कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप में शामिल हुए हैं।

डीएवी स्कूल के क्रिकेट कोच शुभकरन बताते हैं कि साल 2011 में चौदह साल के वैभव अरोड़ा अंबाला से चंडीगढ़ पढ़ने आए थे। स्कूल की अकादमी की तरफ से उनका खेल निखरा। इसके बाद वह डीएवी स्कूल के पूर्व कोच रवि वर्मा के साथ खरड़ में कोचिंग लेने लगे थे। रवि वर्मा ने ही उन्हें इस काबिल बनाया है।

यह भी पढ़ें: सतर्क और सजग रहें, मास्क पहनें, पंजाब में फिर बढ़े कोरोना के मामले, पिछले माह के मुकाबले 33 फीसद चढ़ा ग्राफ

हिमाचल प्रदेश की तरफ से खेलते हैं वैभव

वैभव अरोड़ा बताते हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बनने तक का सफर काफी मुश्किल भरा रहा। पंजाब अंडर-19 कैंप में वह तीन बार चयनित हुए, लेकिन टीम का हिस्सा नहीं बन सके। कोच रवि वर्मा की मदद से हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन में खेलने का मौका मिला। साल 2018 बीसीसीआइ के एकदिवसीय अंडर -23 क्रिकेट टूर्नामेंट में उन्होंने नौ क्रिकेट मैचों में 26 विकेट हासिल किए। साल 2019 में हिमाचल प्रदेश की तरफ से रणजी खेलते हुए अपने पहले मैच में मैंने सौराष्ट्र के खिलाफ 105 रन देकर नौ विकेट हासिल किए। इस टूर्नामेंट में भी मेरा प्रदर्शन शानदार रहा।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ की इन सगी बहनों की जोड़ियां दिखा रही कमाल, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाया नाम

पिछले सीजन में किंग्स इलेवन के थे नेट बॉलर

वैभव अरोड़ा ने बताया कि पिछले आइपीएल सीजन में वह किंग्स इलेवन के नेट बॉलर थे। उन्होंने 80 दिन तक किंग्स इलेवन पंजाब के साथ प्रेक्टिस की। इस दौरान उन्होंने केएल राहुल, क्रिस गेल, मैक्सवेल और मंयक अग्रवाल जैसे बल्लेबाजों को गेंदबाजी करवाई। जिससे उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा। इस दौरान केएल राहुल पहले ही प्रेक्टिस सेशन में मुझे बुलाकर कहा था कि आप जल्द आइपीएल का हिस्सा बनेंगे। वहीं टीम कोच अनिल कुंबले ने भी मुझे और मेहनत करने की बात कही थी। मैं कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बनकर खुश हूं और मैं कोशिश करूंगा कि वह टीम ने जो मुझपर भरोसा दिलाया है उस पर मैं खरा उतर सकूं।

यह भी पढ़ें: पढ़िए संघर्ष की कहानी, पिता ने आटो चलाकर बिटिया को गांव से पानीपत स्‍टेडियम भेजा, वो सोना जीत लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।