Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा सत्ता खोना : हरसिमरत

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Sat, 08 Aug 2015 11:18 AM (IST)

    केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि केंद्र की सत्ता खोना कांग्रेस खासकर सोनिया गांधी को हजम नहीं हो रहा है। इसकी वजह से बेवजह संसद सत्र को प्रभावित करने में कांग्रेस जुटी हुई है।

    बठिंडा। केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि केंद्र की सत्ता खोना कांग्रेस खासकर सोनिया गांधी को हजम नहीं हो रहा है। इसकी वजह से बेवजह संसद सत्र को प्रभावित करने में कांग्रेस जुटी हुई है। कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से ही देश की जनता ने गांधी परिवार को लोगों से दूर कर दिया। इस कारण अब गांधी परिवार बौखला गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अपने शासनकाल में लोक भलाई के काम नहीं किए, सिर्फ अपनी जेबें ही भरीं हैं। वह शुक्रवार सायं आइटीआइ में स्किल डेवलपमेंट सेंटर का नींव पत्थर रखने के मौके पर बोल रही थीं।

    फिरोजपुर के भाजपा नेताओं के नशा तस्करी में नाम आने के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री ने भाजपा प्रदेश प्रधान कमल शर्मा का नाम लिए बिना कटाक्ष करते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब सरकार सख्ती से पेश आएगी। भले ही नशा तस्करों का साथ देने वाले किसी भी परिवार या पार्टी से संबंधित हों। इस मामले में कोई रियायत नहीं की जाएगी।

    यह भी पढ़ें : जगमीत बराड़ का कांग्रेस से निलंबन रद

    हालांकि तुरंत ही केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ नशे के खात्मे के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि नेताओं का इस्तीफा भाजपा की अंदरुनी मामला है, लेकिन इस दौरान उन्होंने कमल शर्मा के इस्तीफा देने की मांग भी इशारे-इशारे में कर डाली।

    उन्होंने कहा कि आतंकियों का कोई धर्म, कोई देश या कोई मजहब नहीं होता। ये कमजोर दिल के होते हैं। अगर दम है तो सामने आकर मुकाबला करें। आम मासूम लोगों को निशाना बना कर वे अपनी कमजोरी दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी आतंकी पाकिस्तान से नहीं होते। पाकिस्तान में रहने वाले भी कुछ लोग हमारी तरह अमन पसंद लोग भी हैं। इस मौके पर राज्य के मुख्य संसदीय सचिव सरुप चंद सिंगला भी उपस्थित थे।