विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमृतसर का युद्ध स्‍मारक देश को समर्पित, शहीद वीरों को किया नमन

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 23 Oct 2016 01:20 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 02:28 PM (IST)

अमृतसर के नारायणगढ़ में निर्मित युद्ध स्‍मारक रविवार को देश समर्पित कर दिया गया। इस माैके पर सीएम प्रकाश सिंह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अमृतसर, [वेब डेेस्क]। जिले के नारायणगढ़ में निर्मित युद्ध स्मारक और संग्रहालय रविवाप काे देश को समर्पित किया गया। इस पंजाब स्टेट वॉर हीरोज मेमोरियल व म्यूजियम के निर्माण पर करीब 130 करोड़ रुपये की राशि खर्च की हुई है। इसे पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राष्ट्र को समर्पित किया।

इस युद्ध स्मारक में आठ गैलरियां बनाई गई हैं। इसमें पंजाब के जवानों द्वारा विभिन्न युद्धों में दिखाई बहादुरी को दर्शाया गया है। युद्ध स्मारक में 130 फीट ऊंची और 54 टन भारी तलवार भी स्थापित की गई है। तलवार की मुट्ठ में चार शेर बनाए गए हैं। यहां 3500 शहीदों के नाम भी लिखे गए हैं, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल और एयर चीफ मार्शल अर्जुन सिंह सहित कई नेताअाें और सैन्य अफसरों ने युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

युद्ध स्मारक पर शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते सुखबीर बादल।

युद्ध स्मारक के मुख्य द्वार की दीवार पर 21 सिखों की ओर से दस हजार अफगानियों के साथ लड़ी गई सारागढ़ी की लड़ाई को दर्शाया गया है। यह दीवार महाराजा रणजीत सिंह द्वारा अमृतसर की सुरक्षा के लिए बनाई दीवार की अनुभूति भी देगी। स्मारक में बंकरनुमा कैंटीन भी बनाई गई है। यहां पर्यटक बैठकर खानपान का मजा ले सकेंगे। यहां बैठकर ऐसी अनुभूति होगी कि युद्ध के मैदान में बंकर में बैठकर चाय पी रहे हैं।

पढ़ें : केजरीवाल को लुधियाना में दिखाए काले झंडे, जारी किया इंडस्ट्री मेनिफेस्टो

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, एयर चीफ मार्शल अर्जुन सिंह सहित सैकड़ों सैन्य अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे। रंजीत एवेन्यू के प्रदर्शनी मैदान में रविवार दोपहर बाद हुए इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। इस अवसर पर रैली का भी आयोजन किया गया है। इसके लिए तीन बड़े मंच बनाए गए हैं। नीले व केसरिया रंग के कपड़ों से सजाए गए पंडाल में बीस हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।

युद्ध स्मारक को देश के समर्पित करने के मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल।

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए पंजाब पुलिस ने प्रदर्शनी मैदान के पूर्वी हिस्से में बीस से अधिक मेटल डिटेक्टर लगाए हैं। कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए 3200 पुलिस कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। रैली में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, भाजपा के प्रदेश प्रधान व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और एयर चीफ मार्शल अर्जुन सिंह सहित राज्य के कई मंत्री और अकाली दल व भाजपा के नेता भी मौजूद हैं।

पढ़ें : राहुल और केजरी ने पंजाब के युवाओं को किया बदनाम, माफी मांगें : सुखबीर