विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल को लुधियाना में दिखाए काले झंडे, जारी किया इंडस्ट्री मेनिफेस्टो

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 23 Oct 2016 12:29 PM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 09:12 AM (IST)

'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना में 'आप' का व्यापार व इंडस्ट्री के चुनावी मेनिफेस्टो जारी किया। शहर में उनका ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लुधियाना, [वेब डेस्क]। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार काे यहां पहुुंचे। वह यहां एक कायर्क्रम में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 'आप' का व्यापार व इंडस्ट्री के चुनावी मेनिफेस्टो को जारी किया। इसमें पंजाब के व्यापार और उद्योग के लिए कई महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। केजरीवाल का शहर में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध किया। उन्होंने शहर के बाहरी हिस्से में केजरीवाल के काफिले काे रोेक लिया और उन्हें काले झंडे दिखाए।

अरविंद केजरीवाल कार से दिल्ली से यहां दोपहर बाद यहां पहुंचे। केजरीवाल तय कार्यक्रम से करीब ड़ेढ़ घंटे बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। लुधियाना पहुंचने पर केजरीवाल को विरोध का भी सामना करना पड़ा। शहर के बाहर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और उनकी कार को काफी देर तक रोके रखा। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने उल्हें काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

व्यापार व इंडस्ट्री के चुनावी मेनिफेस्टो जारी करने के लिए आयोजित समारोह में केजरीवाल।

महिला कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी काे महिला विरोधी होने का अाराेप लगाया आैर उनके खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने हाथोंं में केजरीवाल और 'आप' विरोधी नारे लिखे हुए थे। प्रदर्शनकारी ने शहर के जीके इस्टेट से लेकर रिच आउंट पैलेस तक प्रदर्शन कर रहे हैं।

पढ़ें : राहुल और केजरी ने पंजाब के युवाओं को किया बदनाम, माफी मांगें : सुखबीर

बाद में पुलिस ने किसी तरह के काफिले को वहां से निकाला और वह मेनीफेस्टों घोषणा कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह, पार्टी के सांसद भगवंत मान सहित सभी प्रमुख नेता मौजूद हैं। नेताओं ने समारोह में बादल सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे।

पढ़ें : यौन शोषण के 'दलदल' में पीयू, छात्राओं का आरोप-शिक्षक करते हैं ऐसी बातें...

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस अरविंद केजरीवाल के दौरे को लकर सुरक्षा कड़े इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल और इसके आसपास कड़ी सुरक्षा है अौर काफी संख्या में पुलिस जवानों काे तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

तस्वीरें : केजरीवाल के खिलाफ लुधियाना में प्रदर्शन, दिखाए काले झंडे

पहले भी हुआ था विरोध

पहले भी केजरीवाल के लुधियाना दौरे पर अकाली वर्करों ने मुल्लांपुर के नजदीक उन पर पथराव किया था। इसके बाद सितंबर में रेलवे स्टेशन पर कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें काली झंड़ियां दिखाई थी, वहीं यूथ अकालियों ने केजरीवाल पर चूड़ियां भी फेंकी थी।

पढ़ें : छात्रा से ड्राइवर करता था छेड़छाड़, मां कहती है उससे शादी कर ले