अमेरिका की इस 'स्वर्ण' परी जैसा कोई नहीं, रचा नया इतिहास
स्वर्ण परी ऐलिसन फेलिक्स के नेतृत्व में महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले में अमेरिकी टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
रियो डी जेनेरियो। स्वर्ण परी ऐलिसन फेलिक्स के नेतृत्व में महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले में अमेरिकी टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। टीम ने तीन मिनट, 19.06 सेकेंड का समय लेकर खिताब अपने नाम किया।
अमेरिका 1992 से इस स्पर्धा में स्वर्ण जीतता रहा है। ऐलिसन ने 24 घंटे पहले चार गुणा 100 मीटर में भी अमेरिका को स्वर्ण दिलाया था। अब वह ओलंपिक इतिहास में ट्रैक प्रतिस्पर्धाओं में किसी भी दूसरी महिला एथलीट से ज्यादा स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
यह उनका कुल छठा स्वर्ण पदक है। पुरुषों की चार गुणा, 400 मीटर रिले में लाश्वान मेरिट के नेतृत्व में अमेरिकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता। अमेरिकी टीम ने दो मिनट, 57.30 सेकेंड का समय निकाला। जमैका ने रजत, जबकि बहामास ने कांस्य पदक जीता।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।