विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यमन से 664 और भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Fri, 03 Apr 2015 11:45 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2015 08:42 AM (IST)

युद्धग्रस्त देश यमन में फंसे 664 भारतीय की सुरक्षित भारत वापसी हो गई है। भारतीयों को लेकर दो विमान शुक्रवार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई/कोच्चि। युद्धग्रस्त देश यमन में फंसे 664 भारतीय की सुरक्षित भारत वापसी हो गई है। भारतीयों को लेकर दो विमान शुक्रवार को देर रात भारत पहुंच चुके हैं। एक विमान मुंबई में और एक कोच्चि में उतरा। इस तरह पिछले दो दिनों में अब तक कुल 1022 लोगों को भारत वापस लाया जा चुका है।

एयर इंडिया का एक विमान 334 भारतीयों को लेकर रात 11 बजे मुंबई पहुंचा। वहीं दूसरा विमान रात 12:30 बजे 330 भारतीयों को लेकर कोच्चि पहुंचा। इन भारतीयों को यमन से सुरक्षित निकालकर जलमार्ग से जिबूटी पहुंचाया गया था। इस अभियान की निगरानी के लिए विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह जिबूटी में मौजूद हैं।

भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए भारत को सना में विमान उतारने की यह इजाजत कूटनीतिक प्रयासों के बाद मिली। यमन से कुल 1022 भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इससे पहले बुधवार देर रात दो बजे दो विमान 338 भारतीयों को लेकर मुंबई और कोच्चि पहुंचा था।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार शुक्रवार को चार उड़ानें संचालित करना चाहती थी, लेकिन उड़ानों की इजाजत की सीमित समयावधि के चलते दो उड़ानें ही संचालित हो सकीं। फिलहाल 2,500 भारतीय नागरिक स्वदेश वापसी के इंतजार में सना में फंसे हैं। 30 मार्च को एयर इंडिया ने 180 सीट वाले दो एयरबस ए320 विमान मस्कट भेजे थे, ताकि सना से जिबूटी लाए जाने वाले नागरिकों को इन विमानों से भारत लाया जा सके, लेकिन सना प्रशासन की ओर से मंजूरी नहीं मिलने के कारण निकासी अभियान शुरू नहीं हो सका था।

रेलवे ने दिया मुफ्त टिकट :

यमन से सुरक्षित वापस लाए गए भारतीय नागरिकों की मदद में विभिन्न विभाग अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इसी के तहत रेलवे ने मुंबई पहुंचे ऐसे 75 लोगों को उनकी यात्रा के लिए मुफ्त टिकट मुहैया कराए हैं। रेल मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।

पढ़ें : यमन से निकाले गए 358 भारतीयों का जत्था मुंबई व कोच्चि पहुंचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।