Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब नर डाल्फिन को महिला शोधकर्ता से हो गया प्यार

    By Edited By:
    Updated: Wed, 11 Jun 2014 05:34 PM (IST)

    क्या जीव-जंतुओं को मनुष्य से प्यार हो सकता है? जवाब है-हां। एक महिला पशु शोधकर्ता व एक नर डाल्फिन के बीच की केमिस्ट्री प्यार से कहीं बढ़कर थी। बीबीसी ...और पढ़ें

    Hero Image

    लंदन। क्या जीव-जंतुओं को मनुष्य से प्यार हो सकता है? जवाब है-हां। एक महिला पशु शोधकर्ता व एक नर डाल्फिन के बीच की केमिस्ट्री प्यार से कहीं बढ़कर थी।

    बीबीसी के नए वृत्तचित्र 'द गर्ल हू टॉक्ड टू डाल्फिन' में मार्गरेट होवे लोवाट ने बताया है कि जब वह वर्ष 1965 में नासा के एक परीक्षण के दौरान पीटर नाम के एक डाल्फिन को अंग्रेजी सिखाने की कोशिश रही थीं तो उस समय क्या हुआ था। उस समय लोवाट 23 साल की थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्हें अमेरिकी वर्जिन द्वीप पर एक नर डाल्फिन के साथ रखा गया। जहां दोनों का एक साथ खाना, नहाना व सोना होता था। इस दौरान जाहिर तौर पर पीटर को उससे प्यार हो गया था। तब लोवाट को एहसास हुआ कि समुद्री स्तनपायी यौन संबंध के लिए उत्तेजित हो रहा है।

    न्यूयॉर्क डेली न्यूज ने लोवाट के हवाले से कहा, 'पीटर को मेरे साथ रहना पसंद था। वह मेरे घुटनों, पैरों या हाथ को सहलाता था और मैं उसे ऐसा करने देती थी।'

    पढ़ें: सबकी प्यारी जलपरी डाल्फिन