Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबकी प्यारी जलपरी डॉल्फिन

    By Edited By:
    Updated: Fri, 23 Aug 2013 11:58 AM (IST)

    इंसानों के साथ दोस्ताना व्यवहार करने के कारण डॉल्फिन को स्तनधारियों में सबसे लोकप्रिय जीव माना जाता है। हालिया रिसर्च के अनुसार, इंसान के बाद सबसे लंब ...और पढ़ें

    Hero Image

    इंसानों के साथ दोस्ताना व्यवहार करने के कारण डॉल्फिन को स्तनधारियों में सबसे लोकप्रिय जीव माना जाता है। हालिया रिसर्च के अनुसार, इंसान के बाद सबसे लंबी याददाश्त इन्हीं की होती है। जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ और रोचक बातें..

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डॉल्फिन बड़ी शर्मीली होती हैं। इनका अंदाज भी खिलंदड़ होता है, जिसकी वजह से इंसानों के साथ ये दोस्ताना व्यवहार करती हैं। ताजा रिपोर्ट इनकी लंबी याददाश्त के बारे में है। एक नई स्टडी के मुताबिक, डॉल्फिनें एक-दूसरे से अलग होने के 20 साल बाद भी अपने पूर्व साथियों की सीटी जैसी आवाज पहचान लेती हैं।

    -डॉल्फिन का वैज्ञानिक नाम है डेल्फिनिडे।

    -दुनिया के सभी महासागर, खारे पानी या साफ पानी की झीलों में डॉल्फिन पाई जाती है। केवल कैस्पियन और सेंट्रल एशिया स्थित खारे पानी की एरल झील में डॉल्फिन नहीं मिलती।

    -डॉल्फिन कुशल तैराक होती है। इनकी एक प्रजाति बॉटलनोज डॉल्फिन तीस किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से तैर सकती है।

    -इनकी औसत उम्र तकरीबन 20 साल होती है।

    -बोटलनोज डॉल्फिन की औसत उम्र 40 से 50 साल होती है।

    -ये सामाजिक जीव होती हैं और समूह में रहती हैं। पांच से लेकर सैकड़ों की संख्या में ये पानी में साथ तैरती हैं।

    -जब ये समूह में तैरती हैं, तो इन्हें पॉड कहा जाता है।

    -डॉल्फिन मांसाहारी होती हैं। इनका आहार मछली और दूसरे जलीय जीव होते हैं।

    -ओरका' डॉल्फिन की खास प्रजाति है, जिसे किलर व्हेल भी कहते हैं।

    -डॉल्फिन की लंबाई ज्यादातर तकरीबन 10 फीट तक होती है।

    -हर डॉल्फिन की अपनी अलग आवाज होती है। जब ये सीटी जैसी आवाज निकालती हैं, तो हर आवाज एक-दूसरे से अलग होती है।

    -देश में बिजनौर से लेकर बुलंदशहर तक गंगा नदी में 165 किमी. का अकेला ऐसा सबसे बड़ा क्षेत्र है, जहां डॉल्फिन की विश्व भर की संख्या का बारहवां हिस्सा आबाद है। हालांकि गंगा नदी में प्रदूषण की वजह से इनकी संख्या में तेजी से कमी आ रही है।

    -खूबसूरत और चंचल सुइच या सूस डॉल्फिन देश की दर्जन भर से ज्यादा नदियों में पाई जाती है।

    -कई मत्स्य प्रजातियों, जलीय जीवों और कछुओं के बाद अब विश्व प्रसिद्ध अत्यंत दुर्लभ चुलबुली डाल्फिन भी संकटग्रस्त प्रजातियों की फेहरिस्त में शामिल हो गई है।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर