विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीरिया के रासायनिक हथियारों पर अमेरिका और रूस में समझौता

By Edited By:
Published: Sat, 14 Sep 2013 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2013 06:52 PM (IST)

सीरिया के रासायनिक हथियारों को नष्ट करने के लिए अमेरिका और रूस के बीच समझौता हो गया है। रूसी विदेश ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेनेवा। सीरिया के रासायनिक हथियारों को नष्ट करने के लिए अमेरिका और रूस के बीच समझौता हो गया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ तीन दिन चली वार्ता के बाद उनके अमेरिकी समकक्ष जॉन केरी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जॉन केरी ने कहा कि समझौते के मुताबिक सीरिया को एक सप्ताह के भीतर अपने रासायनिक हथियारों की सूची सौंपनी होगी। लावरोव के साथ प्रेस कांफ्रेंस में केरी ने कहा कि समझौते के मुताबिक नवंबर तक संयुक्त राष्ट्र के शस्त्र निरीक्षक सीरिया पहुंच जाएंगे। 2014 के मध्य तक सीरिया के रासायनिक हथियारों को पूर्ण रूप से नष्ट करने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों विदेश मंत्रियों ने कहा कि यदि सीरिया समझौते का पालन नहीं करता है तो उसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर के चैप्टर सात के तहत परिणाम भुगतना होगा। इस चैप्टर के अंतर्गत प्रतिबंध और सैन्य कारवाई का प्रावधान है।

पढ़ें : ओबामा को सीरिया संकट का हल निकलने की उम्मीद

समझौते को ऑर्गनाइजेशन फॉर द प्रीवेंशन ऑफ केमिकल वीपंस द्वारा अंतिम रूप दिया जाना है। केरी ने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा सीरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। लावरोव ने कहा कि समझौते में बल प्रयोग को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। फ्रांस ने इस समझौते का स्वागत किया। फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेन फैबियस ने कहा है कि यह समझौता एक महत्वपूर्ण कदम है। दूसरी ओर सीरिया के विद्रोही नेताओं का कहना है कि सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद की सेना संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षण से बचने के लिए कुछ रासायनिक हथियारों को लेबनान और इराक भेज रही है। जनरल सलिम इदरिस से कहा कि विद्रोही अमेरिका और रूस के बीच हुए समझौते को असद को सत्ता से उखाड़ फेंकने के अपने ढाई वर्ष के विद्रोह के लिए झटका मानते हैं।

पढ़ें : रासायनिक हथियार सौंप देगा सीरिया

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर