विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने की PM मोदी से फोन पर बात, अमेरिका आने का दिया न्यौता

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Wed, 25 Jan 2017 12:58 AM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2017 11:02 AM (IST)

अमेरिका के नवनियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की।

राष्ट्रपति ट्रंप ने की PM मोदी से फोन पर बात, अमेरिका आने का दिया न्यौता
राष्ट्रपति ट्रंप ने की PM मोदी से फोन पर बात, अमेरिका आने का दिया न्यौता

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के पांचवें नेता हैं जिनसे डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद बात की है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप भारत को कितनी अहमियत दे रहे हैं यह इस बात से जाहिर है कि अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बनने की शपथ लेने के चौथे दिन ही ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी से मंत्रणा की है।

पीटीआई के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस साल के अंत तक अमेरिका आने का न्यौता दिया है। वहीं ट्रंप से बात करने के बाद पीएम मोदी ने भी ट्वीट करते हुए कहा, 'मैंने और राष्ट्रपति ट्रंप ने आने वाले दिने में दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। मैंने ट्रंप को भारत आने का भी न्यौता दिया है।'

यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चार कंपनियों से इस्तीफा

दोनों नेताओं के बीच रक्षा, व्यापार और आतंकवाद जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हुई। साथ ही दोनों नेताओं ने दक्षिण और मध्य एशिया में शांति के लिए एक दूसरे का सहयोग की बात कही।

उल्लेखनीय है कि मोदी भी ट्रंप की चुनावी जीत पर उन्हें सबसे पहले बधाई देने वाले पांच नेताओं में से एक थे। ट्रंप ने मोदी से पहले 21 जनवरी को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडियू और मेक्सिको के प्रधानमंत्री पेना नीटो से बात की थी। रविवार को उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू से वार्ता की थी। वहीं सोमवार को उन्होंने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसि से फोन पर वार्ता की थी।

राष्ट्रपति चुनाव जीतने से पहले डोनाल्ड ट्रंप इजरायल और भारत से रिश्ते और मजबूत करने का वादा कर चुके हैं। उन्होंने न्यूजर्सी के एडिसन में भारतीय मूल के अमेरिकियों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन की देखरेख में हम और अच्छे दोस्त बनेंगे। बल्कि हम सबसे अच्छे दोस्त बन सकते हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर काम करने का इच्छुक हूं।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी कंपनियों को ट्रंप की चेतावनी, नौकरियां बाहर भेजीं तो देना होगा भारी टैक्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।