विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘अमेरिका के साथ पाकिस्‍तान के संबंधों को नई ऊंचाई की उम्‍मीद’

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 04 Feb 2017 03:28 PM (IST)Updated: Sat, 04 Feb 2017 04:11 PM (IST)

अमेरिका व पाकिस्‍तान के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने दोनों देशों के बीच बने रिश्‍ते को मजबूती प्रदान करने की उम्‍मीद जताई है।

‘अमेरिका के साथ पाकिस्‍तान के संबंधों को नई ऊंचाई की उम्‍मीद’
‘अमेरिका के साथ पाकिस्‍तान के संबंधों को नई ऊंचाई की उम्‍मीद’

इस्लामाबाद (आइएएनएस)। पाकिस्तान और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने द्विपक्षीय गठबंधन की समीक्षा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि अतीत में दोनों देशों के बीच बने रिश्ते को ट्रंप प्रशासन में नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों के विशेष सहयोगी तारिक फातमी और अमेरिकी राजदूत डेविड हाले ने पाकिस्तान-अमेरिकी रिश्ते की समीक्षा की।

डॉन के अनुसार, ‘फातमी और हाले ने नये अमेरिकी प्रशासन के साथ आने वाले दिनों के बारे में वार्ता की और विश्वास व्यक्त किया कि पिछले दिनों में निर्मित संबंध को आने वाले दिनों में ऊचाई पर ले जाएंगे। उन्होंने आर्थिक व सुरक्षा मामलों में दोनों देशों के बची के संबंधों को गति देने की बात कही।

जमात उद दावा प्रमुख और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने बताया,’साथ में काम करते हुए दोनों देश आतंक के खिलाफ लड़ेंगे और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा कायम करने की कोशिश करेंगे।‘

अमेरिकी दवाब के बाद पाकिस्तान पुलिस ने हाफिज सईद को गिरफ्तार किया था। 20 जनवरी को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप के कार्यभार संभालने के बाद पाकिस्तान अमेरिका के साथ रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश में जुटा है।

यह भी पढ़ें: जॉन कैरी से मिले नवाज शरीफ, कश्मीर समाधान पर मांगी मदद

यह भी पढ़ें: 'US में यदि कोई आतंकी हमला हुआ तो पाकिस्तान को भुगतना पड़ेगा खामियाजा'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।