विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ISIS पर गिराया गया सबसे बड़ा बम, ट्रंप ने अभियान को बताया 'अत्यंत सफल'

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Thu, 13 Apr 2017 10:30 PM (IST)Updated: Fri, 14 Apr 2017 05:52 AM (IST)

ऐसा पहली बार है जब अमेरिका ने लड़ाई में जीबीयू-43 बम का इस्तेमाल किया है।

ISIS पर गिराया गया सबसे बड़ा बम, ट्रंप ने अभियान को बताया 'अत्यंत सफल'
ISIS पर गिराया गया सबसे बड़ा बम, ट्रंप ने अभियान को बताया 'अत्यंत सफल'

वाशिंगटन, एएफपी। अमेरिकी सेना ने लड़ाई के लिए तैनात अपना अब तक का सबसे बड़ा गैर परमाणु बम गुरुवार को पाकिस्तानी सीमा के पास पूर्वी अफगानिस्तान में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के सुरंग परिसर में गिराया।

पेंटागन ने कहा कि 'जीबीयू 43/बी मैसिव ऑर्डिनेंस एयर ब्लास्ट' (MOAB) बम नंगरहार प्रांत के अचिन जिले में आईएसआईएस खोरासन के एक 'सुरंग परिसर' में गिरा। इस बम का उपनाम 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स' है।

पेंटागन के प्रवक्ता एडम स्टम्प ने बताया कि इस हथियार का लड़ाई में पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। 21600 पौंड वजनी जीपीएस निर्देशित एमओएबी अमेरिका का सबसे शक्तिशाली गैर परमाणु बम है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान में बम गिराए जाने की अनुमति दी थी और उन्होंने इस अभियान को 'अत्यंत सफल' करार दिया।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, 'यह वास्तव में एक सफल अभियान रहा। हमें हमारी सेना पर गर्व है।' ट्रंप ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि इससे उत्तर कोरिया को संदेश मिलता है या नहीं। इससे कोई अंतर नहीं पड़ता। उत्तर कोरिया एक समस्या है। इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।'

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बम अफगानिस्तान में स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे गिराया गया।

क्लिक करें और जानें: क्या होता है GBU-43/B

यह भी पढ़ें: बढ़ते तनाव के बीच परमाणु परीक्षण की तैयारी में उत्तर कोरिया: रिपोर्ट