नेपाल में भारत के प्रयासों को संयुक्त राष्ट्र ने सराहा
नेपाल में आए भीषण भूकंप के बाद भारत की ओर से सबसे पहले दी गई प्रतिक्रिया और पुर्ननिर्माण संबंधी मदद की संयुक्त राष्ट्र ने सराहना की है। ...और पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र । नेपाल में आए भीषण भूकंप के बाद भारत की ओर से सबसे पहले दी गई प्रतिक्रिया और पुर्ननिर्माण संबंधी मदद की संयुक्त राष्ट्र ने सराहना की है। संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यक्रम के सहायक प्रशासक और सहयोग ब्यूरो के निदेशक माग्दी मार्टिनेज सोलिमन ने कहा कि पुर्ननिर्माण के प्रयास में भारत और चीन की मौजूदगी बहुत अधिक है। हमने भारतीय सैन्यबलों को वहां पहली मदद उपलब्ध कराते देखा।
उन्होंने कहा कि नेपाली हवाई अड्डा वास्तव में भारतीय सेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों से भरा पड़ा था। भारत की मदद का नेपाल की ओर से बहुत-बहुत स्वागत किया गया। वे नेपाल में तबाही झेलने वाले इलाकों और वहां मौजूद भारी चुनौतियों से जुड़े अपने अभियान के बारे में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
गौरतलब है कि 25 अप्रैल को भूकंप आने के चार घंटे के भीतर राहत सामग्री के साथ भारत से पहला विमान रवाना कर दिया गया था। इस भूकंप में करीब 9,000 लोग मारे गए थे।
पढ़ें : नेपाल: क्या थ्ाा क्या हो गया

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।