Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत पहुंचने लगा नेपाल की काली गंडकी का पानी

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 25 May 2015 12:10 PM (IST)

    नेपाल में भूकंप के बाद जगह-जगह पर रुका काली गंडकी नदी का पानी अब भारत में आने लगा हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में सिंचाईं विभाग क ...और पढ़ें

    Hero Image

    लखनऊ। नेपाल में भूकंप के बाद जगह-जगह पर रुका काली गंडकी नदी का पानी अब भारत में आने लगा हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में सिंचाईं विभाग की टीमों को सक्रिय किया गया है।

    नेपाल में काली गंडगी नदी में भूकंप के दौरान भूस्खलन से पहाड़ का कुछ हिस्सा गिरने के बाद गंडकी का रुका हुआ पानी कल देर रात से भारतीय क्षेत्र में आने लगा है। महराजगंज के साथ कुशीनगर जिले में बहने वाली गंडक नदी में हजार क्यूसेक पानी बढा है। बाल्मीकि नगर बैराज में आज सुबह आठ बजे 19750 क्यूसेक डिस्चार्ज था। महराजगंज जिले के सोहगीबरवा के पास गंडक नदी में एक हजार क्यूसेक पानी बढ़ा है। इस पानी से करीब आधी नदी भर गई है। इस स्थिति का जायजा लेने सिंचाई विभाग के अधिकारी नेपाल में नवलपरासी के सीडीओ से वार्ता करने के लिए गये हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें