Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेन में थमी हिंसा लेकिन नाराजगी जारी

    By Edited By:
    Updated: Sat, 22 Feb 2014 05:02 PM (IST)

    यूक्रेन में हुए महत्वपूर्ण शांति समझौते से देश में दो दिनों से जारी हिंसा थम गई है। पिछले दो दिनों से राजधानी कीव में युद्ध क्षेत्र जैसा नजारा था।

    कीव। यूक्रेन में हुए महत्वपूर्ण शांति समझौते से देश में दो दिनों से जारी हिंसा थम गई है। पिछले दो दिनों से राजधानी कीव में युद्ध क्षेत्र जैसा नजारा था। इस हिंसा में 77 लोगों की जानें गर्ई। लिहाजा लोगों की नाराजगी जारी है। समझौते के तहत यूरोप के समर्थन वाले विपक्ष की बहुत सी मांगें मान ली गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूस के समर्थन वाले यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर येनुकॉविच अपनी शक्तियां छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। वह जल्दी चुनाव कराने और राष्ट्रीय एकता वाली सरकार बनाने पर भी सहमत हो गए हैं। संसद ने कानूनी कोड में बदलाव के लिए मतदान किया है। इस कदम से जेल में बंद येनुकॉविच के प्रतिद्वंद्वी व विपक्षी नेता यूलिया तायमोशेंको की रिहाई का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले विपक्षी नेता इंडिपेंडेंस स्क्वायर में मंच से शांतिपूर्ण भीड़ को संबोधित कर रहे थे। पिछले 48 घंटे में इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर बैरिकेडों में आग लगा दी गई थी और पुलिस द्वारा गोली चलाए जाने से प्रदर्शनकारियों की मौतें हुई थीं।

    पढ़ें : यूक्रेन पुलिस की गोलीबारी में 70 की मौत

    हालांकि अब हिंसा थम चुकी है, लेकिन भीड़ अभी गुस्से में है। वे अपने हाथों में मारे गए प्रदर्शनकारियों के ताबूत लिए हुए हैं। वे येनुकॉविच से हाथ मिलाने के लिए विपक्षी नेताओं की आलोचना कर रहे हैं। इस बीच समझौते को देखते हुए विपक्ष ने शनिवार को येनुकॉविच के इस्तीफे की मांग की। इंडिपेंडेंस स्कवायर पर हजारों प्रदर्शनकारी येनुकॉविच से शीघ्र पद छोड़ने की मांग कर रहे हैं। विटाली क्ति्तस्चको की यूडीएआर विपक्षी पार्टी ने कहा है कि वह संसदीय प्रस्ताव में येनुकॉविच से पद छोड़ने की मांग करगी ताकि शीघ्र चुनाव कराए जाने का मार्ग प्रशस्त हो सके। प्रदर्शनकारियों ने कीव पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया है। वहीं येनुकॉविच के राजधानी छोड़कर रूस की ओर झुकाव रखने वाले यूक्रेन के पूर्वी भाग में चले जाने की खबर है। इंडिपेंडेंस स्कवायर में प्रदर्शन शिविर के नेता एंड्री पुराबी के हवाले से इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने कहा है कि येनुकॉविच खारकीव चले गए हैं।

    पिछले वर्ष नवंबर में प्रारंभ हुए विरोध प्रदर्शन के साथ ही यूक्रेन का संकट शुरू हुआ था। येनुकॉविच द्वारा यूरोपीय यूनियन (ईयू) के साथ व्यापक आर्थिक समझौते से पीछे हटने के बाद यह प्रदर्शन प्रारंभ हुआ था। इस समझौते के बजाय उन्होंने रूस से नजदीकी संबंध रखना पसंद किया था।

    comedy show banner