विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया के सबसे शक्तिशाली तूफान से हिला चीन, 14 लोगों की मौत

By Manish NegiEdited By:
Published: Sat, 17 Sep 2016 02:18 AM (IST)Updated: Sat, 17 Sep 2016 04:12 AM (IST)

चीन में मेरांती तूफान ने तबाही मचा दी है। मेरांती से 14 लोगों की मौत हो गई, 51 लोग घायल हो गए हैं।

News Article Hero Image

बीजिंग, (पीटीआई)। चीन के फुजियान प्रांत से टकराए इस साल के दुनिया के सबसे शक्तिशाली तूफान 'मेरांती' से 14 लोगों की मौत हो गई, 51 लोग घायल हो गए, जबकि 14 अन्य लापता हैं।

चीनी मीडिया के मुताबिक, 1949 में रिकॉर्ड किए जाने के बाद से यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली तूफान है। इससे 48 मीटर प्रति सेकंड आंधी चल रही थी। तूफान से फुजियान प्रांत में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ। इससे राज्य में 1700 करोड़ रपए से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान होने की खबर है। योंगचुन काउंटी में बना 871 साल पुराना पुल भी ध्वस्त हो गया। डोंगगुआन ब्रिज संरक्षित विरासत में शुमार था और सन् 1145 में सोंग राजवंश के दौरान इसका निर्माण किया गया था।

मालूम हो, ताईवान के बाद मेरांती तूफान गुरवार को शियामेन से टकराया था। लाखों लोग हुए विस्थापित फुजियान में 3 लाख 31 हजार लोगों को विस्थापित होना प़़डा है। 1,600 घर क्षतिग्रस्त हो चुके थे और 22,200 हेक्टेयर की फसल भी बर्बाद हो गई। फुजियान में गुरवार को 32 लाख से ज्यादा घरों में बिजली गुल रही। तूफान के चलते जेझियांग प्रांत में भी जोरदार बारिश हुई थी। यहां करीब 63 हजार लोगों को मजबूरन अपने घर छो़़डना प़़डे थे। तूफान के कारण शंघाई में इस साल की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। गुरवार रात से शुक्रवार सुबह तक यहां 16 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। तूफान मलाकास के शनिवार को पूर्वी चीन में प्रवेश करने की संभावना है।

ताइवान के बाद चीन के तट से टकराया समुद्री तूफान मेरांति