विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ताइवान के बाद चीन के तट से टकराया समुद्री तूफान मेरांति

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2016 04:28 PM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2016 04:44 PM (IST)

मौसम वैज्ञानिकों ने इसे साल का सबसे खतरनाक तूफान बताया है। मेरांति को पांचवीं श्रेणी में रखा गया है।

News Article Hero Image

बीजिंग, रायटर। समुद्री तूफान मेरांति गुरुवार सुबह को दक्षिण-पूर्व चीन के तटवर्ती इलाकों से टकराया। इसके कारण तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है। सोलह लाख से ज्यादा घरों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। इससे पहले मेरांति दक्षिणी ताइवान को अपनी चपेट में लिया था। मौसम वैज्ञानिकों ने इसे साल का सबसे खतरनाक तूफान बताया है। मेरांति को पांचवीं श्रेणी में रखा गया है।

मेरांति को सुपर टाइफून (चक्रवाती तूफान) की संज्ञा दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक तूफान से सबसे ज्यादा शियामेन शहर प्रभावित हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तूफान की वजह से दर्जनों उड़ानों को रद करना पड़ा। ट्रेन सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। गुरुवार से ही तीन दिवसीय छुट्टियां शुरू होने से आमलोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। टीवी और इंटरनेट पर पानी से भरी सड़कें, उखड़े पेड़ और क्षतिग्रस्त वाहनों को देखा जा सकता है। इसके अलावा सिर्फ शियामेन शहर में 3.20 लाख घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। पूरे फूजियान प्रांत में 16.5 लाख घरों में बिजली नहीं पहुंच पा रही है। ताइवान में तूफान से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट में मेरांति को 1949 के बाद से सबसे भीषण तूफान करार दिया है। तूफान के पूर्वानुमान को देखते हुए हजारों लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था। हालांकि, तूफान धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जा रहा है। इसे पांचवें से दूसरे श्रेणी में डाल दिया गया है।

UN में भारत की खरी-खरी, कहा- बलूच मुद्दे पर पाकिस्तान क्यों है खामोश

एनएसजी में भारत की सदस्यता पर स्थिति जस की तस-चीन