विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेवी सचिव के लिए नामित ट्रंप के उम्‍मीदवार ने वापस लिया नाम

By Monika minalEdited By:
Published: Mon, 27 Feb 2017 07:56 AM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 08:43 AM (IST)

नेवी सचिव पद के लिए अमेरिकी राष्‍ट्रपति की ओर से नामित उम्‍मीदवार फिलिप बिल्‍डेन ने अपना नाम वापस ले लिया।

नेवी सचिव के लिए नामित ट्रंप के उम्‍मीदवार ने वापस लिया नाम
नेवी सचिव के लिए नामित ट्रंप के उम्‍मीदवार ने वापस लिया नाम

न्यूयार्क (आइएएनएस)। नौसेना सचिव के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नामित उम्मीदवार इंवेस्टर फिलिप बिल्डेन ने सोमवार को अपना नाम वापस ले लिया।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि पूर्व आर्मी रिजर्व मिलिट्री ऑफिसर रहे बिल्डेन को नौसेना के क्षेत्र में बहुत की कम अनुभव है। उन्हें नौसेना व वित्तीय मुद्दों पर भी बातचीत करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

बिल्डेन ने कहा है कि अमेरिकी नौसेना व मरीन के पुर्नर्निमाण में वह राष्ट्रपति के कार्यक्रम को पूर्ण समर्थन देते हैं। उन्होंने बताया कि अपने इस निर्णय के बारे में उन्होंने रक्षा सचिव जेम्स मैट्टिस को सूचित कर दिया था।

मिलिट्री की शाखाओं में सचिव के पद के लिए ट्रंप की ओर से नामित किए गए बिल्डेन दूसरे उम्मीदवार हैं जिन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। इनसे पहले फरवरी के शुरुआत में आर्मी सचिव के उम्मीदवार विंसेंट वायोला ने यह कहते हुए अपना नाम वापस लिया था कि वे अपने बिजनेस और लिंक को छोड़ने में असमर्थ हैं।

बिल्डेन ने हांगकांग में साल 1996 से लेकर 2014 तक निजी इक्विटी कंपनी का संचालन किया है। उन्होंने जॉर्जटाउन से स्नातक तथा हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ले रखी है। उन्होंने हालांकि नौसेना में कभी काम नहीं किया है, लेकिन उनका एक बेटा नौसेना अकादमी में है और दूसरा अकादमी से स्नातक कर चुका है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने एशियाई पृष्ठभूमि के कारोबारी को नौसेना मंत्री नामित किया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।