Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जकार्ता आतंकी हमला: जानिए कब क्‍या हुअा

    इंडोनेशिया में गुरुवार को हुए सीरियल ब्‍लास्‍ट में अब तक सात की मौत हो चुकी है। मरने वालों चार फिदायीन आतंकी, एक डच नागरिक और एक पुलिसकर्मी शामिल है। एक अन्‍य व्‍यक्ति की पहचान अभी तक साफ नहीं हो सकी है। इन हमलों में करीब चालीस लोग घायल हुए हैं।

    By Kamal VermaEdited By: Updated: Thu, 14 Jan 2016 01:44 PM (IST)

    नई दिल्ली। इंडोनेशिया में गुरुवार को हुए सीरियल ब्लास्ट में अब तक सात की मौत हो चुकी है। मरने वालों चार फिदायीन आतंकी, एक डच नागरिक और एक पुलिसकर्मी शामिल है। एक अन्य व्यक्ति की पहचान अभी तक साफ नहीं हो सकी है। इन हमलों में करीब चालीस लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक हमले में मारे गए और घायल लोगों की संख्या अभी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कब कहा हुए धमाके :-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह 10:50 बजे: स्टारबक कार पार्क में पहला धमाका हुआ। इसके बाद करीब दस मिनट के अंतरात में छह धमाकों की आवाज सुनी गई। इसमें से एक धमाका जलान थमरीन पुलिस पोस्ट के नजदीक हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों ने कुछ जगहों पर ग्रेनेड भी फेंके।

    सुबह 11:15 बजे: पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को धमाकों की जगह से अलग करने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की मुहिम शुरू की। इस बीच अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाए गए।

    दोपहर 12:15: पुलिस ने सरिनाह बिल्डिंग में स्थित मैक डॉनाल्ड रेस्तरां में प्रवेश किया। इस दौरान पुलिसकर्मी आतंकियों की गोलियों का भी जवाब देते रहे।

    दोपहर 12:16 बजे: स्टेट इंटेलिजेंस एजेंसी बीआईएन के चीफ सुतियोसो मौके पर पहुंचे। इसके कुछ सैकेंड बाद हुआ धमाका। उन्होंने हमले का शक इस्लामिक स्टेट पर जताया।

    दोपहर 12:18: धमाकों में छह की मौत। मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल।

    दोपहर 12:22: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आतंकी बाइक पर सवार होकर आए थे। हालांकि वह कितने थे इसको लेकर संदेह बरकरार।

    दोपहर 12:36 बजे: पुलिस ने सारे इलाके को सील कर दिया और आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की गई। जलान थमरीन चौराहे पर भी नाकेबंदी कर दी गई। दूसरे धमाके की आवाज सुनाई दी।

    दोपहर 12:50: पुलिस ने स्काईलाइन बिल्िडंग में एक संदिग्ध आतंकी को देखा।

    दोपहर 13:00 इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने इन हमलों को आतंकी हमला बताया। अपने संबोघन में उन्होंने इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी।

    दोपहर 13:03 : राष्ट्रपति ने देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया इस तरह के आतंकी हमलों से घबराने वाला नहीं है।

    दोपहर 13:00 बजे: जकार्ता में मौजूद पश्चिमी देशों के दूतावासों ने जारी की सुरक्षा संबंधी वार्निंग जारी की। अमेरिका ने भी इसी तरह की वार्निंग इश्यू की है।

    दोपहार 13:10 बजे: डच दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया और सैलानियों से यात्रा रद करने की अपील की।

    दोपहर 13:15 बजे: फ्रांस दूतावास के प्रथम सचिव ने कहा कि उनका कोई नागरिक इस हमले में घायल या हताहत नहीं हुआ है।

    पढ़ें: जकार्ता में सीरियल धमाकों में 7 की मौत, 4 आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ाया

    इंडोनेशियाः जकार्ता में UN दफ्तर के पास सीरियल धमाके, देखें तस्वीरें

    जकार्ता के बाद तुर्की में भी आत्मघाती हमला, पांच की मौत

    इंडोनेशिया में अब तक के दस बड़े हमले