वैज्ञानिकों ने 32 करोड़ साल पुराने पौधे का रूट स्टेम सेल्स खोजा
वैज्ञानिकों ने अब तक के सबसे पुराने पौधे के रूट स्टेम सेल्स को ढूंढने में सफलता हासिल की है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 32 करोड़ वर्ष पु ...और पढ़ें

लंदन, प्रेट्र : वैज्ञानिकों ने अब तक के सबसे पुराने पौधे के रूट स्टेम सेल्स को ढूंढने में सफलता हासिल की है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 32 करोड़ वर्ष पुराने जीवाश्म से इसका पता लगाया है। यह अवधि कार्बोनीफेरस काल की है। इस समय कोयले का निर्माण हुआ था।
वैज्ञानिकों के अनुमान से कहीं अधिक तेजी से फैल रहा ब्रह्माांड
शोधकर्ताओं ने इसके जरिये उस समय के पौधों की जड़ों की संरचना के बारे में भी पता लगाया है। स्टेम सेल्स मल्टीसेल्युलर (बहु-कोशकीय) जीवों के विकास में सहायक होते हैं। पेड़-पौधों में यह जड़ों और शाखाओं की सिराओं में पाया जाता है। करोड़ों साल पहले के पौधों की जड़ों में सेल का विभाजन भी भिन्न पाया गया है। 32 करोड़ साल पहले वर्षा आधारित वन क्षेत्रों में पौधों की लंबाई 50 मीटर से ज्यादा होती थी।
जलवायु परिवर्तन से उसमें लगातार बदलाव होते रहे हैं। जड़ों की ज्यादा गहराई तक जाने से चट्टानों में मौजूद खनिज पदार्थों के साथ रासायनिक अभिक्रिया की दर भी तेज थी। इसकी वजह से पेड़-पौधे उस समय कार्बन डाइऑक्साइड का ज्यादा मात्रा में अवशोषण करते थे। शोधकर्ता हिमयुग के लिए इस प्रक्रिया को भी जिम्मेदार मानते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।