नाइजीरिया : धार्मिक जुलूस के दौरान आत्मघाती हमला, 32 की मौत
उत्तर पूर्व नाइजीरिया में एक धार्मिक जुलूस के दौरान आत्मघाती हमले में 32 नागरिकों की मौत हो गई। वहीं 119 लोग घायल हो गए। यह जानकारी यहां के एक स्थानीय अस्पताल के अधिकारी ने दी। एक अलग घटनाक्रम में कुछ बंदूकधारियों ने कोगी राज्य में एक जेल पर हमला कर
पोटिस्कॉम, नाइजीरिया। उत्तर पूर्व नाइजीरिया में एक धार्मिक जुलूस के दौरान आत्मघाती हमले में 32 नागरिकों की मौत हो गई। वहीं 119 लोग घायल हो गए। यह जानकारी यहां के एक स्थानीय अस्पताल के अधिकारी ने दी। एक अलग घटनाक्रम में कुछ बंदूकधारियों ने कोगी राज्य में एक जेल पर हमला कर 145 कैदियों छुड़ाकर ले गए।
नाम नहीं छापने के शर्त पर अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि योबो राज्य की राजधानी पोटिस्कॉम के इस अस्पताल के रिकॉड के मुताबिक सोमवार को हुए विस्फोट में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई जबकि 119 लोग घायल हो गए।
दूसरी तरफ, सोमवार को नाइजीरिया के मध्य भाग में कोगी राज्य की कोतोन करीफ़ी जेल पर हमला करके कुछ अज्ञात हथियारबन्द लोग कम से कम 145 क़ैदियों को छुड़ाकर ले गए। यह जानकारी स्थानीय पुलिस के प्रवक्ता एम्मानुएल अझुक्वु ने दी है। हमलावरों ने जेल में घुसने के लिए बमों का इस्तेमाल किया।
नाइजीरियाई मीडिया का अनुमान है कि भागने वाले क़ैदियों की संख्या 145 से कम नहीं है। लेकिन अधिकृत तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वर्ष 2012 में भी इस कोतोन करीफ़ी जेल पर हमला किया गया था। तब आतंकवादी गुट ’बोको हरम’ ने जेल से अपने सहयोगियों को छुड़ाने की कोशिश की थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।