समूह में शिकार करते हैं सांपों की यह प्रजाति
बोआ अक्सर चमगादड़ों का शिकार समूह में करते हैं। ये सब दरवाजे के सामने एक-दूसरे से मिलकर ऐसे लटक जाते हैं कि दीवार जैसी बन जाती है। ...और पढ़ें

वाशिंगटन, प्रेट्र। सांपों के शिकार के तरीके को लेकर नई बात सामने आई है। शोधकर्ताओं का कहना है कि सफलता की संभावना बढ़ाने के लिए सांप अक्सर समूह में शिकार करते हैं। अब तक माना जाता रहा है कि सांप अकेले शिकार करते हैं।
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेनिसी के शोधकर्ताओं ने क्यूबा में पाए जाने वाले विशाल सांप बोआ पर अध्ययन किया। यहां चमगादड़ों की कई गुफाएं हैं और कुछ बोआ अक्सर इनका शिकार करते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि बोआ गुफा के मुख्य द्वार पर लटक जाते हैं और आती-जाती चमगादड़ों का शिकार करते हैं।
यह भी पढ़ें: दक्षिण चीन सागर में सुनामी चेतावनी प्रणाली लगाएगा भारत
बोआ अक्सर चमगादड़ों का शिकार समूह में करते हैं। ये सब दरवाजे के सामने एक-दूसरे से मिलकर ऐसे लटक जाते हैं कि दीवार जैसी बन जाती है। ऐसी स्थिति में चमगादड़ों को किसी ना किसी बोआ के करीब से गुजरना पड़ता है और वहीं उसका शिकार हो जाता है।
यह भी पढ़ें: लापता लड़ाकू विमान सुखोई के बारे में चीन ने कहा उसे कोई जानकारी नहीं है
इस तरह के समूह में इन सांपों को हमेशा सफलता मिलती है। शोधकर्ताओं ने कहा कि अभी सांपों की बहुत कम ऐसी प्रजातियों की पहचान हुई है, जो समूह में शिकार करते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।