Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिण चीन सागर में सुनामी चेतावनी प्रणाली लगाएगा भारत

    By Ravindra Pratap SingEdited By:
    Updated: Wed, 24 May 2017 06:51 PM (IST)

    द. चीन सागर में चीन लगातार अपना प्रभुत्व बढ़ाता जा रहा है और उसे यहां किसी दूसरे देश का दखल करना पसंद नहीं आता। ...और पढ़ें

    Hero Image
    दक्षिण चीन सागर में सुनामी चेतावनी प्रणाली लगाएगा भारत

    नई दिल्ली, प्रेट्र। विवादित दक्षिण चीन सागर में भारत सुनामी की समयपूर्व चेतावनी की प्रणाली लगाने की तैयारी में है। भारत का यह कदम चीन को नागवार गुजर सकता है। गौरतलब है कि द. चीन सागर में चीन लगातार अपना प्रभुत्व बढ़ाता जा रहा है और उसे यहां किसी दूसरे देश का दखल करना पसंद नहीं आता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूविज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. राजीवन ने बताया कि भारत पहले से ही दक्षिण पूर्व और दक्षिण एशियाई देशों को सुनामी की समयपूर्व चेतावनी प्रणाली मुहैया करा रहा है। उन्होंने कहा, 'भारत एशिया और अफ्रीका में आपदाओं की समयपूर्व चेतावनी प्रणाली आरआइएमईएस का प्रमुख है। संसाधन के मामले में हम अहम भागीदार हैं।

    यह भी पढ़ें: चीन के OBOR के जवाब में अमेरिका भी बनाएगा कॉरीडोर, भारत देगा साथ

    इसीलिए हम दक्षिण चीन सागर में ऐसी प्रणाली की संभावना तलाश रहे हैं।' उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि परियोजना को अभी आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है। अगर यह परियोजना पूरी होती है तो इससे वियतनाम और थाईलैंड जैसे देशों को फायदा होगा।

    यह भी पढ़ें: सीपीईसी से भारत-पाक तनाव बढ़ने के असार