विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान को छह हजार करोड़ की सैन्य सहायता की सशर्त मंजूरी

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Sat, 03 Dec 2016 04:19 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 04:42 PM (IST)

कुछ महीने पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ऐसा प्रमाण पत्र देने से इन्कार कर चुके हैं। इसके कारण पाकिस्तान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद, प्रेट्र : अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने शुक्रवार को पाकिस्तान को दी जाने वाली 900 मिलियन डॉलर (छह हजार करोड़ रुपये से ज्यादा) की सैन्य मदद को सशर्त स्वीकृति दे दी। दो हिस्सों वाली इस मदद के लिए दो शर्ते जोड़ी गई हैं। उल्लेखनीय है कि प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है। इसी पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप हाल में राष्ट्रपति चुनाव जीते हैं।

पारित प्रस्ताव के अनुसार 400 मिलियन डॉलर के सैन्य साजो-सामान की मदद तब दी जाएगी जब अमेरिका का रक्षा मंत्रालय यह प्रमाण पत्र देगा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में सक्रिय हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई की। कुछ महीने पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ऐसा प्रमाण पत्र देने से इन्कार कर चुके हैं। इसके कारण पाकिस्तान को दो हजार करोड़ रुपये की एक अन्य सैन्य सहायता नहीं मिल पाई थी। अमेरिका पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की मद में काफी सैन्य सहायता देता है।

बाकी 500 मिलियन डॉलर की सहायता देने के लिए संसदीय समिति ने अल्पसंख्यक समुदायों- सिंधी, बलोच और हजारा का उत्पीड़न न करने की शर्त जोड़ी है। मीडिया में जब-तब अल्पसंख्यकों की जायज मांगों को दबाने के लिए सेना के इस्तेमाल की खबरें आती रहती हैं। इसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध होता रहा है। प्रतिनिधि सभा ने शर्त रखी है कि दिए जाने वाले उपकरणों का इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं करेगी। इस विधेयक पर अगले सप्ताह सीनेट विचार करेगी।

पढ़ें- नोटबंदी की अमेरिका ने भी की सराहना, बताया- शानदार फैसला

पढ़ें- कश्मीर विवाद में शायद ही खुद को शामिल करें ट्रंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।