विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में पुलिस कार्रवाई के दौरान 6 आतंकी ढेर

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 16 Feb 2017 07:21 PM (IST)Updated: Thu, 16 Feb 2017 08:08 PM (IST)

सोमवार को तालिबान से संबंधित जमात-उल-अहरार के आतंकी ने लाहौर में पंजाब विधानसभा के पास आत्मघाती हमला किया था।

पाकिस्तान में पुलिस कार्रवाई के दौरान 6 आतंकी ढेर
पाकिस्तान में पुलिस कार्रवाई के दौरान 6 आतंकी ढेर

लाहौर, प्रेट्र। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने मुठभेड़ में तालिबान के छह आतंकियों को मार गिराया। कमांडो और पंजाब पुलिस अपराध अनुसंधान विभाग ने मुल्तान शहर में आतंकियों के ठिकाने पर बुधवार रात छापेमारी की थी। पुलिस के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि अंधेरे का लाभ लेते हुए तीन या चार आतंकी भाग निकले।

सोमवार को तालिबान से संबंधित जमात-उल-अहरार के आतंकी ने लाहौर में पंजाब विधानसभा के पास आत्मघाती हमला किया था। हमले में वरिष्ठ अधिकारियों सहित 13 लोग मारे गए थे। गुरुवार को एक घायल की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 14 हो गई। सोमवार से देश भर में कई बम धमाके हो चुके हैं। क्वेटा में हुए हमले में दो बम निरोधक अधिकारी और पेशावर में बुधवार को हुए आतंकी हमले में पांच लोग मारे गए।

आतंकवाद विरोधी विभाग के प्रवक्ता के अनुसार जमात-उल-अहरार आतंकियों के निशाने पर महत्वपूर्ण संस्थान, सरकार और पुलिस अधिकारी थे। आतंकियों के ठिकाने से दो हथगोले, दो राइफलें और दो पिस्टल बरामद हुए हैं।

बमबारी में सीरिया के 24 नागरिकों की मौत