विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बमबारी में सीरिया के 24 नागरिकों की मौत

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 16 Feb 2017 06:32 PM (IST)Updated: Thu, 16 Feb 2017 06:42 PM (IST)

निगरानी संगठन ने गुरुवार को बताया कि अल-बाब में बीते 24 घंटों में हवाई हमलों और गोलाबारी में मारे गए लोगों में से 11 बच्चे हैं।

बमबारी में सीरिया के 24 नागरिकों की मौत
बमबारी में सीरिया के 24 नागरिकों की मौत

बेरुत, एएफपी। सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आइएस) के प्रभाव वाले एक कस्बे में तुर्की के बम हमले में 24 नागरिकों की मौत हो गई। निगरानी संगठन सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने यह जानकारी दी है। हालांकि तुर्की की सेना ने दावा किया है मारे गए सभी लोग आतंकवादी थे।

निगरानी संगठन ने गुरुवार को बताया कि अल-बाब में बीते 24 घंटों में हवाई हमलों और गोलाबारी में मारे गए लोगों में से 11 बच्चे हैं। अलेप्पो प्रांत में अल-बाब आइएस का आखिरी मजबूत गढ़ हैं। बीते सप्ताह तुर्की की सेना ने कस्बे में प्रवेश किया था। मंगलवार को तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यिल्दरिम ने बताया था कि कस्बे के ज्यादातर हिस्से पर सेना का नियंत्रण हो चुका है, जबकि निगरानी संगठन का कहना है कि सेना को अब तक मामूली कामयाबी ही मिल पाई है।

दूसरी ओर, गुरुवार को अस्ताना में सीरियाई सरकार और विद्रोहियों के बीच नए सिरे से शांति वार्ता शुरू हुई। रूस और तुर्की की मध्यस्थता में हो रही इस बातचीत में ईरान भी शामिल है। गौरतलब है कि सीरिया में मार्च 2011 में गृहयुद्ध शुरू होने के बाद से तीन लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

सीरिया में दो अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए अलकायदा के 11 आतंकी