विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप की रैली से सिख युवक को बाहर निकाला गया

By Atul GuptaEdited By:
Published: Tue, 26 Jan 2016 01:12 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2016 01:21 AM (IST)

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप की रैली में विरोध करने वाले एक सिख युवक को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

News Article Hero Image

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप की रैली में विरोध करने वाले एक सिख युवक को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

आयोवा प्रांत में हुई इस रैली के दौरान सिख युवक हाथ में एक बैनर लिए हुआ था। इस पर 'स्टॉप हेट (घृणा बंद करो)' लिखा था। ट्रंप जब रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी चटख लाल रंग की पगड़ी पहने युवक ने ट्रंप के खासतौर पर मुस्लिम विरोधी भाषणों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू कर दिया।

दरअसल, ट्रंप ने ट्विन टॉवर पर हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा, 'कट्टर इस्लामिक आतंकवाद पूरी दुनिया में जारी है और हमारे राष्ट्रपति हैं जो इस पर कुछ नहीं कहते।' तभी सिख युवक ने बैनर ऊपर उठाते हुए कहा, 'बाय-बाय गुडबाय।' इसके बाद ट्रंप का इशारा पाते ही सुरक्षाकर्मियों ने उस युवक को रैली से बाहर निकाल दिया।

पढ़ें- अमेरिका में हमवतन की हत्या में भारतीय को 82 साल की जेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।