विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में हमवतन की हत्या में भारतीय को 82 साल की जेल

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sun, 24 Jan 2016 07:15 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2016 08:49 PM (IST)

अमेरिका की अदालत ने 2008 में सैक्रामेंटो के खेल परिसर में अपने हमवतन की हत्या और एक अन्य को घायल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका की अदालत ने 2008 में सैक्रामेंटो के खेल परिसर में अपने हमवतन की हत्या और एक अन्य को घायल करने के जुर्म में एक भारतीय को 82 साल कैद की सजा सुनाई है।

सैक्रामेंटो की ऊपरी अदालत के जज रिचर्ड सूयोशी ने गत शुक्रवार को अमनदीप सिंह धामी (30) को 31 अगस्त, 2008 को सिख खेल परिसर में समारोह के दौरान परमजीत सिंह (26) की हत्या और उसके सहयोगी साहिबजीत सिंह को घायल करने के जुर्म में सजा सुनाई है।

दिनदहाड़े हत्या करने के बाद धामी फरार हो गया था। लोगों ने दूसरे हमलावर गुरप्रीत सिंह गोसल (28) को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। गोसल को 25 साल कैद की सजा सुनाई गई है। धामी पांच साल के लिए भारत भाग गया था। भारतीय अधिकारियों ने उसे पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया था। 2013 में उसे कैलिफोर्निया प्रत्यर्पित कर दिया गया था। पिछले साल जून में धामी को दोषी करार दिया गया था।

अभियोजकों ने कहा, धामी और गोसल ने सैन जोस के एक नाइटक्लब में कुछ दिन पहले हुई एक भिड़ंत का बदला लेने के लिए हमला किया था।

पढ़ेंः फेसबुक पर प्यार बढ़ा तो पति और बेटे की कूच-कूचकर हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।