Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डोनाल्ड ट्रंप का हिलेरी क्लिंटन पर पलटवार, कहा- राष्ट्रपति के लिए हैं अनफिट

    By Rajesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 30 Jul 2016 10:06 AM (IST)

    हिलेरी क्लिंटन के आक्रामक भाषण के बाद रिपब्लिकन की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार ट्रंप ने हिलेरी पर जोरदार हमला बोलते हुए राष्ट्रपति के लिए अनफिट बताया।

    वाशिंगटन। राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन स्वीकार करने के बाद हिलेरी क्लिंटन के स्पीच खत्म होते हुए उनके विरोधी और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के नामांकन लिए पहली बार चुनी गई महिला उम्मीदवार पर जोरदार हमला बोला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले हिलेरी ने अपने भाषण में डोनाल्ड ट्रंप की क्षमता पर सवाल उठाते हुए उन पर एक साथ कई हमले किए। सोशल मीडिया पर लगातार ट्रंप की उपस्थिति को लेकर भी हिलेरी ने उन पर निशाना साधा। जिसके बाद ट्रंप ने हिलेरी के इन हमलों का जवाब अपने पसंदीदा प्लेटफॉर्म ट्विटर से दिया। डोनाल्ड ट्रंप ट्विटर पर फौरन अपनी बेबाक प्रतिक्रिया के लिए जाने जाते हैं।

    ट्रंप ने हिलेरी की राष्ट्रीय नीतियों पर सवाल उठाया। इसके साथ ही, उन्होंने कट्टरपंथी इस्लाम को लेकर हिलेरी की चुप्पी और शरणार्थी संकट को लेकर भी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार को घेरा। वॉल स्ट्रीट पर दिए बयान और अमेरिका में नई नौकरियां बढ़ाने के उपाय पर हिलेरी के दिए बयान पर भी ट्रंप ने सीधा सवाल उठाया।

    अमेरिका को बांटने की कोशिश कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप: हिलेरी क्लिंटन

    ट्रंप ने ट्वीट कर रहा- हिलेरी जहां भी जाती हैं भ्रष्टाचार और तबाही दोनों ही उनका पीछा करते हैं। उन्होंने हिलेरी की दूरदृष्टि पर सवाल उठाते हुए कहा कि कामकाजी लोगों के अधिकार, उनकी नौकरी और सुरक्षा को लेकर हिलेरी के जेहन में कोई भावना नहीं है।

    राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी ने जनता से किए वादे, जानें - 10 बड़ी बातें

    ट्रंप ने अपने हमले को और तेज करते हुए हिलेरी को देश के राष्ट्रपति के लिए बिल्कुल अनफिट करार दिया। इससे पहले, हिलेरी क्लिंटन कई मौकों पर अपने भाषण में लगातार ट्रंप के चरित्र और उनकी नेतृतव शैली पर सवाल खड़े करती रही हैं। गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन स्वीकार करनेवाली हिलेरी क्लिंटन पहली महिला है।

    comedy show banner
    comedy show banner