Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी ने जनता से किए वादे, जानें - 10 बड़ी बातें

    By Sachin BajpaiEdited By:
    Updated: Fri, 29 Jul 2016 01:37 PM (IST)

    हिलेरी ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकार करने के बाद देश की जनता से कई वादे किए।

    नई दिल्ली (वेब डेस्क)। गुरुवार को अमेरिका के इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया। हिलेरी क्लिंटन पहली महिला राष्ट्रपति पद की अधिकारिक उम्मीदवार बन गई। इसी के साथ 69 वर्षीय हिलेरी ने नवंबर में होनेवाले चुनाव में जीत के लिए अपने समर्थकों से कई वादे किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1- नए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे

    हिलेरी ने कहा कि मैं अमेरिका के लोगों के लिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर देने का प्रयास करुंगी। रोजगार के साथ साथ उन्हें अच्छे वेतन देने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी।

    2- कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी

    कॉरपोरेशन को देश के प्रति जवाबदेह होना चाहिए, नियमित रूप से कर संग्रह पर विशेष ध्यान देना होगा। वॉल स्ट्रीट के प्रदर्शन को स्थिर करना होगा। हम उसे यूं ही नहीं छोड़ सकते। वॉल स्ट्रीट, निगम व अन्य बड़े संस्थान समय से अपने बकाया को सरकार को दें।

    अमेरिका को बांटने की कोशिश कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप: हिलेरी क्लिंटन

    3- शिक्षा में सुधार

    शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए हिलेरी ने व्यापक रुप से सुधार की बात कही। उन्होंने कहा मैं और बर्नी सेंडर्स दोनों मिलकर ये प्रयास करेंगे कि मध्यम वर्ग के छात्रों के लिए ट्यूशन फीस को माफ किया जाए। मैं ये वादा करती हूं कि अमेरिका में यदि कोई सपना देखता हैं तो उसे पूरा करने के योग्य बनाया जाएगा।

    4- स्वास्थ के क्षेत्र में

    डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी ने बच्चों की स्वास्थय पर विशेष चिंता जताते हुए कहा कि हम इस पर गंभीर है। इसे और बेहतर करना चाहते हैं।

    5- राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई

    अपने देश की सुरक्षा और ईमानदारी से काम करनेवालों का सम्मान करना मेरी प्राथमिकताओं में से एक है। विश्व में अपने सहयोगियों के साथ आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। ISIS को खत्म करने के लिए उनके खिलाफ जमीनी और हवाई हमले करेंगे। हम उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे।

    6- जयवायु परिवर्तन

    पृथ्वी के बचाने के लिए हमें मिलकर प्रयास करना होगा। इसके लिए हमें सजग रहना होगा। जयवायु परिवर्तन को लेकर कई समझौत किए है जिसके लिए हमें गर्व है। हम चाहते हैं कि अमेरिका के साथ अन्य सभी देश इस संदर्भ में अपनी जिम्मेदारियों को समझें।

    ... जब डोनाल्ड ट्रंप ने महिला रिपोर्टर को कहा चुप रहो

    7- गन कल्चर से चिंतित

    अमेरिका में हाल ही में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि हमें गन लॉ(बंदूक से जुड़े कानून) से जुड़े काननू में सुधार करना होगा। ऐसा नहीं है कि बदले हुए कानून के चलते किसी की सुरक्षा खतरे में पड़ जाए। हम ये चाहते हैं कि उपयुक्त शख्स को तार्किक आधार पर ये लाइसेंस मिले।

    8- नस्लवाद

    हिलेरी ने कहा कि हम देश में किसी को भी अलग नहीं मानते। अश्वेतों के खिलाफ नस्लवाद की टिप्पणियां सही नहीं ठहराई जा सकती। इस मुद्दे पर देश को हम कभी भी नहीं बंटने देंगे।

    9- अप्रवासन

    अमेरिका में बहुत से लोग ऐसे हैं जो बाहर के देशों से आकर रोजगार में लगे हैं। हिलेरी ने ऐसे लोगों के लिए भी कार्ययोजना की बात कही। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों से अमेरिका आकर काम करनेवालों का अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है। उनको देश से बाहर जाने के लिए कहना हमारी हार होगी।

    10- मेक इन अमेरिका

    हिलेरी ने ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिका महान देश है। इसके लिए हर अमेरिकावासी का बड़ा योगदान है। ट्रंप अमेरिका को महान बनाने के लिए क्या करनेवाले इसे समझाने की जरूरत नहीं।

    comedy show banner
    comedy show banner