विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नॉर्थ कोरिया के मुद्दे पर US के खिलाफ रूस, कहा- स्‍वीकार्य नहीं सैन्‍य कार्रवाई

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 29 Apr 2017 04:26 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 29 Apr 2017 10:03 AM (GMT+05:30)

रूस ने साफ कर दिया है कि वह नॉर्थ कोरिया के खिलाफ सैन्‍य कार्रवाई करने के सख्‍त खिलाफ है। उसका ...और पढ़ें

नॉर्थ कोरिया के मुद्दे पर US के खिलाफ रूस, कहा- स्‍वीकार्य नहीं सैन्‍य कार्रवाई
नॉर्थ कोरिया के मुद्दे पर US के खिलाफ रूस, कहा- स्‍वीकार्य नहीं सैन्‍य कार्रवाई

संयुक्‍त राष्‍ट्र (एएफपी)। नाॅर्थ कोरिया और अमेरिका में टकराव की आशंकाओं के बीच रूस ने कहा है कि वह नाॅर्थ कोरिया के खिलाफ सैन्‍य कार्रवाई को स्‍वीकार नहीं करेगा। संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के उप विदेश मंत्री गेनेडी गेटीलॉव ने यह साफ कर दिया है रूस इस तरह की कार्रवाई के सख्‍त खिलाफ है। नाॅर्थ कोरिया द्वारा चलाए जा रहे परमाणु कार्यक्रम और बढ़ते संकट पर अपनी बात रखते हुए उन्‍होंने यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि

चीन ने इस संबंध में नॉर्थ कोरिया से वार्ता शुरू करने की अपील की है जिस पर गहनता से विचार करना जरूरी है। उन्‍होंने यह भी कहा कि अमेरिका द्वारा नॉर्थ कोरिया के खिलाफ एकतरफा प्रतिबंध लगाना भी समस्‍या का हल नहीं है। हालांकि गेनेडी ने माना कि नॉर्थ कोरिया ने अभी तक जो भी रास्‍ता इख्तियार किया है वह सही नहीं है। सुरक्षा परिषद में उन्‍होंने कहा कि रूस नॉर्थ कोरिया के परमाणु कार्यक्रम का समर्थन नहीं करता है। लेकिन इसको रोकने के लिए सैन्‍य कार्रवाई को स्‍वीकारा नहीं जा सकता है।

सुरक्षा परिषद की यह बैठक नॉर्थ कोरिया के मुद्दे पर एक राय बनाने के बाबत बुलाई गई थी। इस दौरान चीन के माध्‍यम से नॉर्थ कोरिया पर दबाव बनाने पर भी विचार किया गया। गौरतलब है कि नॉर्थ कोरिया काफी समय से अपना परमाणु कार्यक्रम चला रहा है। इसके खिलाफ अमेरिका ने कई तरह के प्रतिबंध भी उसपर लगाए हैं। इसके बाद भी वह अब तक पांच से अधिक परमाणु परीक्षण कर चुका है। इसके अलावा अब तक वह कई मिसाइल टेस्‍ट भी कर चुका है। शनिवार तड़के भी उसने एक बैलेस्टिक मिसाइल टेस्‍ट किया है। हालांकि यह टेस्‍ट सफल नहीं हो पाया है। लेकिन उसकी इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: युद्ध की आशंकाओं के बीच नॉर्थ कोरिया ने फिर किया बैलेस्टिक मिसाइल टेस्‍ट

यह भी पढ़ें: थाड के लिए एक अरब डॉलर देने से दक्षिण कोरिया ने किया इन्कार

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकारा, उत्तर कोरिया से संघर्ष अमेरिका की सबसे बड़ी चिंता