Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आखिरकार रुस ने मान ही लिया, विमान हुआ था ISIS हमले का शिकार

    By Rajesh KumarEdited By:
    Updated: Tue, 17 Nov 2015 06:48 PM (IST)

    आखिरकार, रूस ने भी यह मान लिया कि उसका विमान आतंकी हमले का शिकार हुआ था। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हमलावरों की पहचान कर उन्हें दंडित करने का आदेश दिया है।

    मास्को। आखिरकार, रूस ने भी यह मान लिया कि उसका विमान आतंकी हमले का शिकार हुआ था। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हमलावरों की पहचान कर उन्हें दंडित करने का आदेश दिया है। रूस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए पांच करोड़ डॉलर (करीब 3.3 अरब रुपये) का इनाम भी घोषित किया है। इस बीच, मिस्त्र पुलिस ने बम लगाने वालों की मदद करने के आरोप में शर्म अल शेख हवाई अड्डे के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ें- रूस से बातचीत के लिए सीरियाई विद्रोही तैयार

    रूस की इंटेलीजेंस एजेंसी ने पुतिन को दी जानकारी में इस बात की तस्दीक की है कि 31 अक्टूबर को हुए हमले में विस्फोटक के जरिए विमान को उड़ा दिया गया था। यह बम करीब एक किलोग्राम टीएनटी की क्षमता का था। इसके बाद पुतिन ने स्पेशल सर्विस को उन पर शिकंजा कसने को कहा है जो प्लेन दुर्घटना के लिए जिम्मेदार हैं।

    पुतिन ने कहा कि हमारे लोगों की हत्या सबसे खूनी अपराधों में एक है। इसके आंसू हम अपने दिल और दिमाग से पोंछ नहीं सकते। ये तब तक रहेंगे जब तक हम इसके अपराधियों को सजा न दिला दें।

    गौरतलब है कि 31 अक्टूबर को शर्म अल शेख हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद कुछ देर बाद ही 224 लोगों को लेकर जा रहा रूसी विमान हादसे का शिकार हो गया था। हादसे के बाद आइएस ने विमान को मार गिराने का दावा किया था, लेकिन रूस और अमेरिका समेत कोई भी देश इस दावे पर भरोसा नहीं कर रहा था। बाद में जांच के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने जरूर इसका शक जाहिर किया था।

    ये भी पढ़ें- सीरिया में बम बरसाने वाले देशों कों ISIS की धमकी, कहा- करेंगे पेरिस जैसा हाल

    सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख एलेक्जेंडर बोर्टनिकोव ने पुतिन को बताया कि यह आतंकवादी हमला था। विशेषज्ञों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि विमान बम के कारण आसमान में ही टुकड़े-टुकड़े हो गया। इसके बाद पुतिन ने उन लोगों को नेस्तनाबूद करने का संकल्प लिया, जिनका सिनाई विमान हमले के पीछे हाथ है। उन्होंने सीरिया में हवाई हमले तेज करने का फैसला किया।