Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा बनीं यूनिसेफ की वैश्विक सद्भावना दूत

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Tue, 13 Dec 2016 08:02 PM (IST)

    फुटबालर डेविड बेकहम और 12 वर्षीय ब्रिटिश अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन ने सोमवार को यूनिसेफ के 70वें स्थापना दिवस समारोह में प्रियंका की नियुक्ति की घोषणा की।

    संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की नई वैश्विक सद्भावना दूत नियुक्त की गई हैं। प्रियंका ने यूनिसेफ के प्रयासों की सराहना करते हुए लोगों से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने की अपील की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फुटबालर डेविड बेकहम और 12 वर्षीय ब्रिटिश अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन ने सोमवार को यूनिसेफ के 70वें स्थापना दिवस समारोह में प्रियंका की नियुक्ति की घोषणा की। इस मौके पर चोपड़ा ने संयुक्त राष्ट्र के राजनयिकों, यूनिसेफ के सद्भावना दूतों और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, 'दुनियाभर में बच्चे ¨हसा और शोषण से अभी भी असुरक्षित हैं। मैं बच्चों के लिए आजादी चाहती हूं। सोचने और जीने की आजादी।'

    यूनिसेफ से दस साल पुराना नाता

    प्रियंका चोपड़ा का यूनिसेफ से करीब दस साल पुराना नाता है। यूनिसेफ ने उन्हें साल 2010 में बाल अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय दूत बनाया था। उन्होंने कहा कि यूनिसेफ के साथ एक दशक की इस यात्रा में मैंने पूरे भारत के कई गांवों की यात्रा की। अब वैश्विक सद्भावना दूत की नई भूमिका मिलने पर खुद को ज्यादा विनम्र और प्रतिबद्ध महसूस कर रही हैं।

    पढ़ें- देखिए, किसके संगीत में जमकर झूमी रानी मुखर्जी और प्रियंका चोपड़ा

    पढ़ें- इस नेकलेस में क्यों बसी है प्रियंका चोपड़ा की जान?