विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन ने कहा- डोकलाम विवाद से भारत को सीखना चाहिए सबक

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 30 Aug 2017 12:41 PM (IST)Updated: Wed, 30 Aug 2017 04:41 PM (IST)

चीन की तरफ से यह बयान डोकलाम विवाद खत्‍म होने के दो दिन बाद सामने आया है। दोनों देशों द्वारा ...और पढ़ें

चीन ने कहा- डोकलाम विवाद से भारत को सीखना चाहिए सबक
चीन ने कहा- डोकलाम विवाद से भारत को सीखना चाहिए सबक

बीजिंग, आइएएनएस। पिछले करीब ढाई महीने से डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध खत्‍म हो चुका है। अब चीन ने इस सीमा विवाद से भारत को सबक सीखने की सलाह दी है, ताकि भविष्‍य में डोकलाम जैसे विवाद से बचा जा सके।

हालांकि यह सलाह देते हुए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि दो बड़े देशों के बीच मतभेद का होना सामान्‍य है, मगर उन्‍हें ताक पर रखने की और समाधान निकालने पर काम करने की जरूरत है। वांग का यह बयान डोकलाम विवाद खत्‍म होने के दो दिन बाद सामने आया है। दोनों देशों द्वारा विवादित क्षेत्र से अपनी सेना को हटाने के फैसले के बाद यह गतिरोध खत्‍म हुआ।

इसके एक दिन बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से एलान कर दिया गया कि पीएम नरेंद्र मोदी नौंवे ब्रिक्‍स सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए चीन जाएंगे। इससे पहले डोकलाम विवाद को लेकर पीएम मोदी के चीन जाने पर संशय की स्थिति बनी हुई थी।

कहा जा रहा है कि ब्रिक्‍स सम्‍मेलन के कारण डोकलाम विवाद खत्‍म हो पाया है। यह तीन से पांच सितंबर के बीच आयोजित होने जा रहा है। एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में इसकी तैयारियों पर वांग ने कहा, हम उम्‍मीद करते हैं कि भारत इस घटना से सबक लेगा और फिर इस तरह की घटनाओं से बचेगा। वांग ने यह भी कहा, हम उम्‍मीद करते हैं कि दोनों पक्ष प्रयासों के जरिए विकास की स्‍वस्‍थ एवं स्थिर गति को बनाए रखेंगे। यह न केवल भारतीय और चीनी लोगों के हित में है, बल्कि अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय की भी यही आकांक्षाएं हैं।

यह भी पढ़ें: उत्‍तर कोरिया ने अमेरिका को फिर धमकाया, कहा- गुआम है अगला निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।