कावासाकी हैवी इंडस्ट्री पहुंचकर बुलेट ट्रेन में ड्राइवर सीट पर बैठेे पीएम मोदी
जापान की यात्रा के अंतिम दिन आज पीएम मोदी बुलेट ट्रेन का निर्माण करने वाली कावासाकी हैवी इंडस्ट्री देखने गए। यहां वह बुलेट ट्रेन में ड्राइवर सीट पर भी बैठे।
टोक्यो (एएनआई)। जापान की अपनी यात्रा के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कावासाकी हैवी इंडस्ट्री को देखने पहुंचे। यहां पर हाईस्पीड बुलेट ट्रेनों का निर्माण किया जाता है। यहां पहुंचकर उन्होंने कहा कि भारत को भी काफी समय से बुलेट ट्रेन का इंतजार है। इस दौरान उनके साथ जापान के पीएम शिंजो आबे भी मौजूद थे। पीएम मोदी को वहां पर इंडस्ट्री से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी दी गई। यहां पर वह बुलेट ट्रेन में ड्राइवर सीट पर भी बैठे।
बुलेट ट्रेन से कोबे पहुंचे पीएम मोदी
इससे पूर्व पीएम मोदी जापानी पीएम शिंजो अबे के साथ टोक्यो से प्रसिद्ध शिंकनसेन बुलेट ट्रेन के में सवार होकर कोबे पहुंचे। पीएम ने अपनी इस यात्रा की कुछ फोटो भी ट्वीट की हैं। यहां पर दोनों देशों के बीच कई एमओयू पर साइन भी किए गए। इस दौरान दिए गए अपने संबोधन में उन्होंने दोनों देशोंं के बीच मजबूत संबंधों केे पीछे एक-दूसरे पर विश्वास को बताया।
उन्होंने कहा कि इस विश्वास की बदौलत ही दोनों देशों के बीच वर्षों से मजबूत संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन संबंधों की बदौलत दोनों ही देशों के विकास करने की रफ्तार में तेेजी देखने को मिलेगी। इस मौके पर गुजरात सरकार और हयूगो प्रिफेक्चर के बीच कोबे में एक एमओयू भी साइन किया गया।#WATCH PM Narendra Modi arrives at the Kawasaki Heavy Industries with Japanese PM Shinzo Abe to get first hand info on bullet trains pic.twitter.com/Jn58n9d0WC
— ANI (@ANI_news) 12 November 2016
On the way to Kobe with PM @AbeShinzo. We are on board the Shinkansen bullet train. pic.twitter.com/9W1WG4hXCQ
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2016
आपको बता दें कि इसी बुलेट ट्रेन की तकनीक का इस्तेमाल मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे में किया जाएगा। इसके बाद मोदी और अबे दोनों कोबे में कावासाकी हैवी इंडस्ट्रीज फैसिलिटी का भी दौरा करेंगे। जहां उच्च गति के रेल पहिये तैयार किए जाते हैं।
#WATCH: People welcome Prime Minister Narendra Modi as he arrives at Shin-Kobe Station, chant 'Vande Mataram' and 'Bharat Mata ki jai' pic.twitter.com/CzXZoG1Y1s
— ANI (@ANI_news) 12 November 2016
पढ़ें- भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक परमाणु करार, NSG पर मिला समर्थन
इससे पहले भारत और जापान के बीच नौ द्विपक्षीय सहयोग संधियों पर हस्ताक्षर किये गये जो इन दोनो देशों के आपसी रिश्तों को और मजबूती देंगे। जापान के पीएम एबे के साथ व्यक्तिगत रिश्ते बना चुके मोदी इस समझौते को अपनी सरकार की एक अहम उपलब्धि के तौर पर देख सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।