विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICJ में मिली शिकस्त के बाद पाक ने भारत पर लगाया न्यूक्लियर हथियार बनाने का आरोप

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Fri, 19 May 2017 03:52 PM (IST)Updated: Fri, 19 May 2017 05:15 PM (IST)

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता नफीस जकारिया के अनुसार भारत 2600 न्यूक्लियर हथियारों की सामग्री जुटा चुका है।

ICJ में मिली शिकस्त के बाद पाक ने भारत पर लगाया न्यूक्लियर हथियार बनाने का आरोप
ICJ में मिली शिकस्त के बाद पाक ने भारत पर लगाया न्यूक्लियर हथियार बनाने का आरोप

इस्लामाबाद, प्रेट्र। जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत में मिली हार के बाद पाकिस्तान की हालत "खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे" वाली हो गयी है। वह पहली बार इस कदर बौखला गया है कि उसकी समझ में ही नहीं आ रहा अपना बचाव कैसे करें। अपनी खीझ निकालने के लिए पाकिस्तान भारत पर बे सिर-पैर के आरोप लगाने में जुट गया है। पाकिस्तान का कहना है कि न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप के तहत शांति के मकसद से मिले न्यूक्लियर सामग्री का भारत गलत इस्तेमाल कर रहा है और इसका इस्तेमाल हथियार बनाने में कर रहा है।

पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत शांतिपूर्ण कार्यो के लिए मिल रही परमाणु सामग्री का इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने में कर रहा है। इसी के परिणामस्वरूप वह दुनिया में सबसे तेज गति से परमाणु हथियार बनाने वाला देश बन गया है। उसका परमाणु हथियार भंडार तेजी से बढ़ रहा है। भारत के पास इस समय 2,600 परमाणु बम बनाने लायक परिष्कृत यूरेनियम है। अपने इस दावे की पुष्टि के लिए पकिस्तान ने एक अमेरिकी संस्था की रिपोर्ट भी पेश की है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया के मुताबिक सन 2008 में भारत का परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के साथ शांतिपूर्ण कार्यो के लिए परमाणु ईंधन और उससे जुड़ी सामग्री लेने का समझौता हुआ था। लेकिन अब भारत इस ईंधन का इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने के लिए भी कर रहा है। इससे पाकिस्तान की सुरक्षा को खतरा बढ़ रहा है और दक्षिण एशिया की सामरिक स्थिति बदल रही है। यह परमाणु प्रसार का भी मामला है। प्रवक्ता ने भारत में परमाणु ईंधन का इस्तेमाल असुरक्षित रिएक्टरों के जरिये किये जाने का भी आरोप लगाया। अपने दावे के समर्थन में जकारिया ने अमेरिका के हारवर्ड केनेडी स्कूल की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि एनएसजी के सदस्य देश भारत के परमाणु ईंधन इस्तेमाल पर ध्यान दें।

जकारिया ने कहा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कश्मीर में अराजकता पैदा करने लिए वहां पर अपनी इकाई गठित की है। संघ से जुड़े लोग वहां पर कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के आंदोलन में फूट डालने के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से कश्मीर की स्थिति पर ध्यान देने और उसमें हस्तक्षेप करने की अपील की।

यह भी पढ़ेंः जाधव मामले में पाक सरकार की अपने देश में भी किरकिरी, खेलेगी ये नया दांव

यह भी पढ़ेंः पाकिस्‍तानी सेना या सरकार, कौन तय करेगा भारत को लेकर नीति