विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका से और अधिक एफ-16 विमान खरीदने की कोशिश में पाक

By kishor joshiEdited By:
Published: Tue, 15 Mar 2016 01:01 PM (IST)Updated: Tue, 15 Mar 2016 05:51 PM (IST)

पाकिस्तान, अमेरिका से और एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदने की फिराक में है। वह अपने पुराने विमानों को हटाकर नए खरीदने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। पाकिस्तान, अमेरिका से और एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदने की फिराक में है। वह अपने पुराने विमानों को हटाकर नए खरीदने के लिए रूस और फ्रांस की ओर भी देख रहा है।

पढ़ें: पाकिस्तान को आठ एफ-16 देने पर अमेरिका की मुहर

जेन्स डिफेंस वीकली की रिपोर्ट के अनुसार, अगर आठ एफ-16 विमानों की खरीद का मौजूदा सौदा सफल रहता है तो पाकिस्तान ऐसे दस और विमानों की अमेरिका से मांग करेगा। डॉन ने जेन्स की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पाकिस्तान नए 16सी व डी ब्लॉक 52 बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान चाहता है। जेन्स ने पाकिस्तान सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि दस और एफ-16 विमान खरीदने का सैद्धांतिक निर्णय ले लिया गया है। हालांकि इस आर्डर के लिए समय अभी तय नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान वायुसेना से वर्ष 2020 तक 190 पुराने विमानों को बाहर कर दिया जाएगा।

पढ़ें: ये हैं दुनिया के 10 ताकतवर लड़ाकू विमान

अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस में आठ विमानों की खरीद को लेकर जो विरोध देखने को मिला, वह निराश करने वाला था। उन्होंने कहा, 'इसीलिए हम अब रूस या फ्रांस से खरीद के दूसरे विकल्पों की ओर भी देख रहे हैं।' हालांकि अधिकारी ने कहा कि फ्रांसीसी विमान काफी महंगे हैं जबकि रूस के उतने महंगे नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह अमेरिकी सीनेट ने एफ-16 विमानों की बिक्री के प्रस्ताव को खारिज करने से इन्कार कर दिया था। अब यह सौदा अंतिम चरण में है।

पढ़ें: भारत में एफ-16 लड़ाकू विमान के निर्माण के लिए लॉकहीड मार्टिन तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।