विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हुर्रियत नेताओं से मिलने का समय नहीं था सही: पाक

By Edited By:
Published: Sun, 28 Sep 2014 02:27 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 28 Sep 2014 11:22 AM (GMT+05:30)

पाकिस्तान ने शनिवार को पहली बार स्वीकार किया कि उसके भारत स्थित उच्चायुक्त अब्दुल बासित का विदेश सचिव स्तरीय बातचीत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। पाकिस्तान ने शनिवार को पहली बार स्वीकार किया कि उसके भारत स्थित उच्चायुक्त अब्दुल बासित का विदेश सचिव स्तरीय बातचीत से पहले हुर्रियत नेताओं से मिलना शायद पूरी तरह सही नहीं था।

बासित की हुर्रियत नेताओं से मुलाकात के बाद ही भारत ने गत 25 अगस्त को इस्लामाबाद में होने वाली विदेश सचिव स्तरीय वार्ता रद कर दी थी। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने एक भारतीय अंग्रेजी टीवी चैनल से बातचीत में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी राजनयिकों और हुर्रियत नेताओं की मुलाकात पिछले 30 वर्षोसे लगातार होती रही है इसलिए इसमें कोई नई बात नहीं थी लेकिन खासकर इस मामले में शायद मुलाकात का जो वक्त चुना गया वह पूरी तरह सही नहीं था क्योंकि कश्मीर पर महत्वपूर्ण बातचीत अभी शुरू ही होने वाली थी।

पढ़ें : मोदी और कश्मीर अलगाववादी समर्थक भिड़ें

देखें : मोदी की अमेरिका यात्रा