विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी और कश्मीर के अलगाववादी समर्थक भिड़े

By Edited By:
Published: Sun, 28 Sep 2014 02:05 AM (IST)Updated: Sun, 28 Sep 2014 02:14 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कश्मीरी अलगावादी गुटों के प्रतिनिधि शनिवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर भिड़ गए। पुलिस ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संयुक्त राष्ट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कश्मीरी अलगावादी गुटों के प्रतिनिधि शनिवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर भिड़ गए। पुलिस ने बैरीकेड लगाकर और दोनों पक्षों के बीच में खड़े होकर टकराव रोका।

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने पहुंचे मोदी के स्वागत के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर 300 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकियों का जमावड़ा लगा था। लगभग बराबर की संख्या में मौजूद पुरुष व महिलाएं हाथों में 'न्यूयॉर्क लव्स मोदी', 'अमेरिका लव्स मोदी' के संदेश लिखी तख्तियां लिए खड़े थे। ये लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। तभी कश्मीरी अलगाववादी गुटों के प्रतिनिधियों का करीब 100 सदस्यीय दल भारत विरोधी नारे लगाता हुआ वहां पहुंच गया। ऑल जम्मू एंड कश्मीर मुस्लिम कांफ्रेंस, जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट और ऑल पार्टीज हुर्रियत कांफ्रेंस समेत सात गुटों के प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून को संबोधित पत्र मीडिया को सौंपा। ये लो 2002 के गुजरात दंगों में मोदी की भूमिका पर सवाल उठा रहे थे। यह देखकर मोदी के समर्थक भी जवाब देने के लिए आगे बढ़े। देखते ही देखते मोदी समर्थकों व कश्मीरी अलगाववादी गुटों के प्रतिनिधियों के बीच तूतू-मैंमैं शुरू हो गई। दोनों ओर से जमकर एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाए गए।

पढ़ें : पाक को पीएम मोदी का करारा जवाब

देखें : मोदी की अमेरिका यात्रा