विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युद्ध की आशंका के बीच दक्षिण कोरिया पहुंची US सबमरीन यूएसएस मिशीगन

By Kamal VermaEdited By:
Published: Wed, 26 Apr 2017 03:46 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 26 Apr 2017 05:52 AM (GMT+05:30)

टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों और 60 विशेष सैन्यबलों से लैस यूएसएस मिशीगन परमाणु पनडुब्बी दक्षिण कोरिया पहुंच गई है। इससे अमेरिका ...और पढ़ें

युद्ध की आशंका के बीच दक्षिण कोरिया पहुंची US सबमरीन यूएसएस मिशीगन
युद्ध की आशंका के बीच दक्षिण कोरिया पहुंची US सबमरीन यूएसएस मिशीगन

सियोल (एएफपी)। उत्तर कोरिया द्वारा फिर परमाणु परीक्षण की आशंकाओं के बीच अमरीका की एक पनडुब्बी दक्षिण कोरिया पहुंच गई है। दक्षिण कोरियाई मीडिया के मुताबिक 154 टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों और 60 विशेष सैन्यबलों से लैस ये परमाणु पनडुब्बी मंगलवार को बुसान बंदरगाह पहुंची है। यह अत्‍याधुनिक मिसाइलों से लैस यूएसएस मिशीगन सबमरीन विमानवाहक युद्धपोत कार्ल विंसन के साथ आ रहे जंगी जहाजों के बेड़े के साथ जुड़ जाएगी।

हालांकि दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है कि उत्तर कोरिया में कोई असामान्य गतिविधी नहीं देखी गई है। इस बीच उत्तर कोरिया ने वोनसान शहर के पास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किया है। एक बयान में दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया की सेना की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

इस बीच उत्तर कोरिया ने मंगलवार को अपनी सेना का 85वां स्थापना दिवस मनाया। दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया ने बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास किया है। गौरतलब है कि हाल के कुछ समय में अमेरिका और उत्‍तर कोरिया के बीच युद्ध होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। तनाव के बीच दोनों ओर से लगातार बयानबाजी भी जारी है। यही वजह है कि विशेषज्ञों को अब दोनों देशों के बीच लड़ाई का खतरा मंडराता दिखाई दे रहा है।

उत्तर कोरिया ने 16 अप्रैल को एक नाकाम बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किया था जिसके बाद अमरीकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने चेतावनी देते हुए कहा था कि उत्तर कोरिया राष्ट्रपति ट्रंप के धैर्य की परीक्षा न ले तो अच्‍छा होगा। इसी बीच बुधवार को व्हाइट हाउस में उत्तर कोरिया के मुद्दे पर होने वाली ब्रीफ़िंग में सीनेट के सभी सदस्यों को शामिल होने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें: मिसाइल परीक्षण के बीच शांत है नॉर्थ कोरिया, क्या ये तूफान से पहले का सन्नाटा है?