विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बगदादी के मारे जाने की कोई जानकारी नहीं : अमेरिका

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 11 Nov 2014 05:56 PM (IST)Updated: Tue, 11 Nov 2014 06:48 PM (IST)

अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन का कहना है कि आतंकी संगठन आइएस के सरगना अबू बक्र अल बगदादी के मारे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन का कहना है कि आतंकी संगठन आइएस के सरगना अबू बक्र अल बगदादी के मारे जाने की कोई जानकारी नहीं मिली है। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि उनके हवाई हमले केवल बगदादी को निशाना न बनाकर आतंकी संगठन इस्लामिक इस्टेट के शीर्ष नेताओं और ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे।

इससे पूर्व पेंटागन की ही तर्ज पर विदेश विभाग के प्रवक्ता जेन सेकी ने कहा कि आइएस सरगना बगदादी हमले वाली स्थान पर मौजूद था या नहीं इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। अमेरिकी हवाई हमले को लेकर फिलहाल इस वक्त तक उनके पास इतनी ही जानकारी है। वहीं, पेंटागन के प्रवक्ता कर्नल स्टीव वारेन ने कहा कि बगदादी के मारे जाने या घायल होने संबंधी इराक के बाहर प्रसारित रिपोर्ट की पुष्टि करने संबंधी उनके पास कोई जानकारी नहीं है।

अमेरिकी केंद्रीय कमांड के अनुसार पिछले शुक्रवार को मोसुल में दस सशस्त्र ट्रकों के काफिले पर अमेरिकी हवाई हमले में कई लोग मारे गए थे। पेंटागन के वरिष्ठतम प्रवक्ता के अनुसार गठबंधन सेना के कई विमान हमले में शामिल थे। वह आइएस की एक बैठक के लिए एकत्र हुए आतंकी नेताओं पर निशाना साध रहे थे। अमेरिकी हमले के निशाने पर बगदादी न होकर आतंकी संगठन इस्लामिक इस्टेट की कमान और वरिष्ठ आतंकी ही थे। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि आइएस का सरगना बगदादी ही है।

पढ़ें: दुनिया के सबसे खुंखार आतंकियों में शुमार है बगदादी

अमेरिकी हवाई हमले में अल बगदादी की मौत!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।