Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नाइजीरिया के योला शहर में हुआ बम धमाका, 30 से भी ज्यादा की गई जान

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Wed, 18 Nov 2015 09:01 PM (IST)

    अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी शहर योला में बुधवार को एक बाजार के निकट हुए बम धमाके में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 80 घायल हो गए।

    कादुना (नाइजीरिया)। अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी शहर योला में बुधवार को एक बाजार के निकट हुए बम धमाके में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 80 घायल हो गए।

    राज्य की राजधानी अदमावा के जांबबुतू इलाके में स्थानीय समयानुसार रात करीब 8:20 बजे धमाका हुआ। अभी स्पष्ट नहीं है कि इसे आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया या आइईडी विस्फोट किया गया। योला में राष्ट्रीय आपातकाल प्रबंधन एजेंसी के को-आर्डिनेटर साद बेलो ने बताया, 'अब तक हमने 32 शव बरामद किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करीब 80 लोग घायल हैं।' रेडक्रास और राज्य पुलिस ने 31 के मारे जाने और 72 के घायल होने की पुष्टि की है। अब तक किसी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। माना जा रहा है कि इस धमाके के पीछे बोको हराम का हाथ है। अक्टूबर में योला में हुए बम धमाके में 37 लोगों की मौत हो गई थी।

    पहले भी हुए हैं धमाके

    आपातकालीन प्रबंधन अधिकारी के मुताबिक 23 अक्टूबर को भी उत्तर-पूर्वी नाईजीरिया की दो मस्जिदों में भी आत्मघाती हमले हुए थे जिनमें 42 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।


    राष्ट्रीय आपातकालीन व्यवस्था के प्रमुख साद बेलो के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
    अदामवा राज्य के पुलिस अधिकारी ओथमान अबुबकर के मुताबिक हादसे से मरने वाले ज्यादातर लोग दुकानदार और रागगीर थे। नाईजीरियाई सेना के मुताबिक उन्होंने हाल ही में कई आत्मघाती हमलावरों को पकड़ा है साथ ही बोको हराम के ठिकानों पर कई हवाई और जमीनी हमले भी किए हैं।

    पढ़े : नाइजीरिया की मस्जिद में धमाके, 42 मरे