Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नाइजीरिया की मस्जिद में धमाके, 42 मरे

    By Gunateet OjhaEdited By:
    Updated: Fri, 16 Oct 2015 08:42 PM (IST)

    नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत की राजधानी मैदुगिरी के एक मस्जिद में दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार शाम हुए धमाके में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई। हमलावर नमाजी बनकर मस्जिद में घुसे थे।

    मैदुगिरी। नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत की राजधानी मैदुगिरी के एक मस्जिद में दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार शाम हुए धमाके में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई। हमलावर नमाजी बनकर मस्जिद में घुसे थे। एक हमलावर ने मस्जिद में प्रवेश करते ही खुद को उड़ा लिया। धमाके के बाद जैसे ही लोग पीडि़तों की मदद के लिए दौड़े दूसरे हमलावर ने भी खुद को उड़ा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटनास्थल के पास मौजूद एक व्यापारी ने बताया कि धमाके में मस्जिद के अंदर मौजूद कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा। बोको हराम के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों को सहयोग दे रही सतर्कता समिति के सदस्य अमादु मार्ते ने बताया,'हमने मस्जिद के बाहर 42 शवों की गिनती की।' बोर्नो राज्य की पुलिस ने मस्जिद में दोहरे धमाके की पुष्टि की है, लेकिन मरने वालों की संख्या महज 14 ही बताई है। पुलिस ने कहा है कि धमाके से मस्जिद गिर गई जिसके कारण नमाज पढ़ रहे कई लोग घायल हो गए।

    हमले के पीछे आतंकी संगठन बोको हराम का हाथ होने का शक है। बोर्नो में ही 2002 में इस आतंकी संगठन की नींव डाली गई थी। पिछले महीने संगठन के ऐसे तीन हमलों में करीब 100 लोग मारे गए थे। पिछले साल नाइजीरिया में बोको हरम के हमलों में करीब 10 हजार लोगों की मौत हो गई। बीते साल मार्च में 250 से ज्यादा स्कूली लड़कियों को अगवा कर यह संगठन सुर्खियों में आया था।